Saturday, 07 November 2026
Breaking News
ज्ञान सरोवर में उत्साह और उल्लास के साथ मनाई गई दिवाली धनतेरस व दीपावली की खुशियों में सेवा का रंग, पोती के जन्मदिवस पर लगवाया लंगर साइकिल ट्रैक बना वाहनों का शॉर्टकट! चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल शारदा सर्वहितकारी मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल-40 में ग्रीन दिवाली – स्वच्छ दिवाली कार्यक्रम आयोजित अमृतसर से जलपाइगुड़ी जा रही कर्मभूमि एक्सप्रेस में लगी आग, तीन डिब्बे जलकर हुए खाक  दीपावली के उपलक्ष्य पर मुख्यमंत्री सुक्खू की ओर से श्रमिकों को बड़ी सौगात महिला सशक्तिकरण की दिशा में वुमेन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी ने तैयार किए उत्पादों की बिक्री के लिए लगाए स्टॉल कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी में पंजाब ने चंडीगढ़ को 7 विकेट से हराया सरकारी महाविद्यालय, वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन में आध्या 2026: उद्यमशीलता की भावना का जीवंत उत्सव बीबीएमबी एरियर के मामले में हिमाचल प्रदेश को मिली ऐतिहासिक जीतः मुख्यमंत्री
चर्चा Trending

अय्यप्पा मन्दिर के 35वें प्रतिष्ठा दिवस के अवसर पर तीसरे दिन निकाली अय्यप्पा स्वामी की रथ यात्रा

Read in:Hindi

(MOREPIC1)चंडीगढ़:

चंडीगढ़ सेक्टर 47 स्थित अय्यप्पा मन्दिर में 3 दिवसीय 35वां प्रतिष्ठा दिवस का आयोजन किया गया l जिसके चलते पहले दिन प्रात: 5:30 बजे से ही पूजा आराधना, हवन शुरू किया गया जिसे गणपति हवन से शुरू किया गयाl शाम के समय सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किया गया जिसमे रंजनी शेषाद्री की टीम द्वारा भरतनाट्यम प्रस्तुत किया गया था l दुसरे दिन भी प्रात: गणेश जी की आराधना, हवन किया गया और शाम को चाक्यारकुथ कार्यकर्म पेश किया जिसमे कलामंडलम श्री नाथ जो की केरल सरकार क्षेत्र कला अकादमी द्वारा पुरस्कार विजेता है, ने अपनी प्रस्तुती दी l

तीसरे दिन प्रात: 5:30 से महागणपति हवन, नवग्रह पूजा, श्री चक्रा पूजा, योगेस्वारा पूजा, भगवन अय्यप्पा का कलशाभिशेक किया गया l दोपर 3:30 बजे अय्यप्पा मन्दिर से अय्यप्पा स्वामी रथ पर स्वार होकर सेक्टर 47 से निकल कर अपने भाई कार्तिकेय स्वामी को मिलने के लिए सेक्टर 31 कार्तिके स्वामी मन्दिर उनके घर गए l

(MOREPIC3)(SUBHEAD)रथ यात्रा के दोरान सभी महिलाएं पारम्परिक परिधानों के साथ हाथ में थाली जिसे चावल, फूलों का हार और दीपक से सजाया गया था उसे लेकर चली और सारा आलम मेलम के नगाड़ों की धुन से गूंज उठा l इस यात्रा का शुभारम्भ कार्तिके स्वामी मन्दिर से किया गया था l यह यात्रा सेक्टर 31एयर फ़ोर्स क्वाटर्स और सेक्टर 47 के गुरुद्वारा से होते हुए अय्यप्पा मन्दिर में शाम 7:00 पहुंचीl मन्दिर पहुंचने के बाद 7:15 बजे आरती की गयी उसके बाद 7:30 से 8:30 बजे तक डॉ. चेरुथाज्हम कुन्हीरामामारार (दिल्ली पंचावाद्य ट्रस्ट सस्थापक ) द्वारा डबल थायाम्बका सांस्कृतिक कार्यकर्म पेश किया गया l अंत में आरती के बाद शामिल हुए सेकड़ों श्रद्धालु भक्त के लिए भोजन की व्यवस्था की गई l

0 Comments