ENGLISH HINDI Tuesday, September 02, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
सदाबहार गायक किशोर कुमार को 96वीं जयंती पर किया याद चण्डीगढ़ स्टेट एथलेटिक चैंपियनशिप 2025 में आशियाना स्नेहालय की लड़कियों ने तीन स्वर्ण सहित कुल 13 पदक जीतेभारतीय जीवन बीमा निगम ने पंचकूला में 69वीं वर्षगांठ मनाईराधा रानी भगवान श्री कृष्ण जी की शक्ति का स्वरूप हैं : स्वामी बामन जी महाराजशामिया ने जैवलिन थ्रो में कांस्य पदक हासिल कियामुख्यमंत्री ने हालात की समीक्षा की, राहत-बचाव कार्य तेज करने के निर्देश, चंबा में 394 पेयजल योजनाएं बहाल, 100 करोड़ का नुकसानपहली बार आयोजित शम्मी कपूर स्पेशल कराओके सिंगिंग इवेंट में याहू स्टार के गीत गाएलगभग 6000 मणिमहेश यात्रियों को बसों व टैक्सियों के माध्यम से सुरक्षित निकाला
चंडीगढ़

जिनकी जन्म कुंडली में क्रूर ग्रहों का कुप्रभाव हो तो श्रावण मास में रुद्राभिषेक से ग्रह शांत हो जाते हैं : आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री

July 16, 2025 08:30 PM

चण्डीगढ़

श्रावण मास में रुद्राभिषेक करने का शिव पुराण में बहुत महत्व बताया गया है। रुद्राभिषेक के बहुत सारे लाभ भी बताए गए हैं। सेक्टर 28 के श्री खेड़ा शिव मंदिर में शिव पुराण की कथा में प्रवचन करते हुए आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री जी ने बताया कि जिनकी जन्म कुंडली में क्रूर ग्रहों का कुप्रभाव हो तो रुद्राभिषेक से ग्रह शांत हो जाते हैं।

विद्या की प्राप्ति, संतान की प्राप्ति, शारीरिक कष्ट के निवारण के लिए भी रुद्राभिषेक किया जाता है। शिवपूजन (अभिषेक) में कई प्रकार के उपचार लगते हैं जैसे दूध, दही, घी, शहद, शक्कर, फूल, फल, गंगाजल, बेलपत्र, प्रसाद आदि। सभी उपचारों में गंगाजल और बिल्व-पत्र अति आवश्यक हैं।

भगवान महादेव को जब तक गंगाजल और बेलपत्र नहीं चढ़ाए जाते, तब तक भगवान उस पूजा को स्वीकार नहीं करते हैं। आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री जी ने बताया कि बिल्ववृक्ष भगवान शिव का ही स्वरूप है बिल्ववृक्ष में सभी देवताओं का निवास है। अभिषेक करते समय भगवान को सभी वस्तुएं भाव से अर्पित करनी चाहियें। क्योंकि भगवान हमारी क्रिया को नहीं देखते अपितु हमारे भाव को देखते हैं। भगवान कहते हैं कि पत्र, पुष्प, फल, जल आदि कोई भी मुझे प्रेम भाव से अर्पित करता है तो मैं उसे खा लेता हूं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
सदाबहार गायक किशोर कुमार को 96वीं जयंती पर किया याद भारतीय जीवन बीमा निगम ने पंचकूला में 69वीं वर्षगांठ मनाई अमरीकी टैरिफ को बनाएंगे वैश्विक बाज़ारों की खोज का नया अवसर : हरीश गर्ग होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में तीन दिवसीय राष्ट्रीय खेल दिवस शुरू पुनर्जीवन न्यूरोथेरेपी प्राकृतिक उपचार की दिशा में एक नया कदम, दवाइयों एवं ऑपरेशन से मुक्ति : मीना कुमारी बांगड़ सीआरपीएफ हमेशा न केवल आंतरिक सुरक्षा में, बल्कि सामाजिक और मानवीय सेवाओं में भी अग्रणी रहा है : कमल सिसोदिया नायब सिंह सैनी से गढ़वाल सभा व उत्तराखंड की संस्थाओं ने साहिल बिष्ट मर्डर केस के सिलसिले में न्याय की गुहार लगाई ब्राइट ट्रेडर्स वेलफेयर एसोसिएशन, सेक्टर 23 की कार्यकारिणी का गठन चंडीगढ़ फोटोग्राफर एसोसिएशन ने विश्व फोटोग्राफी दिवस को भव्य रूप से मनाया कमांडेंट सिसोदिया ने महिलाओं को सीआरपीएफ भर्ती होकर देश सेवा करने की प्रेरणा दी