ENGLISH HINDI Friday, October 10, 2025
Follow us on
 
पंजाब

सर्वहितकारी विद्या मंदिर में मनाया गया स्वदेशी सप्ताह

October 09, 2025 07:55 PM

फेस2न्यूज /अबोहर 

विद्या भारती द्वारा संचालित श्री रोशन लाल जैन सर्वहितकारी विद्या मंदिर अबोहर में स्वदेशी सप्ताह मनाया गया। जिसमें विद्यालय के पूर्व छात्रों, अध्यापकों एवं बच्चों के अभिभावकों ने स्वदेशी वस्तुओं की अलग-अलग तरह की प्रदर्शनी लगाई। जिसमें मुख्य हाथ से बनाई हुई पेंटिंग, मिट्टी के बर्तन, सजावट की वस्तुएं, देसी गाय के गोमूत्र व गोबर से बनी हुई वस्तुएं शामिल थी।

प्रदर्शनी का शुभारंभ व्यापार मंडल के प्रधान सुरेश सतीजा ने किया जबकि लेखक परिषद के अध्यक्ष राज सदोष ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की।

स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान फकीर चंद गोयल, प्रचार प्रमुख कुलभूषण हितैषी तथा प्रिंसीपल जोली मोंगा ने आए हुए आए हुए अतिथियों का स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए बहुत सारी स्वदेशी वस्तुओं को खरीदा।

सुरेश सतीजा ने कहा कि हमे अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का इस्तेमाल करना चाहिए। आज हमारे घरेलू उपयोग सहित सौंदर्य प्रसाधन की वस्तुओं पर विदेशी बाजार का कब्जा हो चुका है। जबकि अंग्रेजों के हाथों देश को आजाद करवाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने भी स्वदेशी का नारा दिया था। लेकिन आधुनिकता की अंधी दौड़ में हम विदेशी सामान के प्रति आकर्षित हो जाते हैं।

राज सदोष ने कहा कि हमें स्वदेशी अपनाओ और विदेशी भगाओ अभियान का प्रण लेना चाहिए। उन्होंने स्वदेशी वस्तुओं की महत्ता पर विस्तार से प्रकाश डाला। फकीर चंद गोयल ने स्वदेशी सप्ताह का महत्व समझाते हुए कहा कि यह कार्य भारत देश को समर्पित है। विद्यालय के प्रधानाचार्य जोली मोंगा ने आए हुए लोगों का धन्यवाद किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
7 रूपये वाली टिकट से निकला 5 लाख का इनाम ज्यातिष सम्मेलन में आचार्य वीना शर्मा को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड सर्वहितकारी विद्या मंदिर में साहित्य दर्शन व पुस्तक मेला आयोजित विश्व प्रसिद्ध आरती .....ओम जय जगदीश हरे के रचयिता पंडित श्रद्धा राम फिलौरी की 188वीं जयंती दसमेश खालसा कॉलेज, ज़ीरकपुर में एन.एस.एस. दिवस पर विशेष सेमिनार का आयोजन आप नेता पर भाई भतीजे को धमकाने के लगे आरोप रामलीला बनेगी प्रेरणा : इस बार मंच से गूँजेगा संदेश 'पर्यावरण बचाओ' भारत पाक सरहद पर होने वाली रिट्रीट सेरेमनी अब सायं 5:30 बजे होगी हिंदी को पूर्ण राष्ट्र भाषा का दर्जा देना समय की जरूरत : किशोर कुमार शर्मा बीएसएफ के डीआईजी विजय कुमार ने किया बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा