ENGLISH HINDI Tuesday, January 13, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
उत्तराखंड भ्रातृ संगठन ने ‘नेकी की दीवार’ से ठंड में जलाई इंसानियत की लौप्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश हुई नाकामसतबीर सिंह को लगाया सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के लिए मेला प्रशासकपूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया अ-रिद्धम ऑफ डांस ने धूमधाम से मनाया लोहड़ी उत्सव भारतीय किसान संघ पंचकुला की जिला व खंड कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक सम्पन्नलोगों के दिलों को छू लेने वाले मधुर पंजाबी गीत मां गल्लां करिए को मिला विरासत ए पंजाब 2026 का खिताबनशा मुक्ति हरियाणा अभियान को लेकर पंचकूला पुलिस व पत्रकारों के बीच खेला क्रिकेट मैच
चंडीगढ़

उत्तराखंड भ्रातृ संगठन ने ‘नेकी की दीवार’ से ठंड में जलाई इंसानियत की लौ

January 12, 2026 07:21 PM

फेस2न्यूज /चण्डीगढ़  

जब कड़ाके की ठंड में ज़िंदगी सबसे ज़्यादा मुश्किल होती है, तब इंसानियत की गर्माहट सबसे ज़्यादा ज़रूरी होती है। इसी भावना को साकार करते हुए उत्तराखंड भ्रातृ संगठन, दरिया, चण्डीगढ़ ने रेलवे स्टेशन के सामने ‘नेकी की दीवार’ का भव्य आयोजन कर सैकड़ों जरूरतमंदों के चेहरे पर मुस्कान बिखेरी।

संगठन के प्रेस सचिव कुलदीप धस्माना ने बताया कि इस सेवा अभियान के अंतर्गत लगभग 250 जरूरतमंद लोगों को कंबल, गर्म कपड़े, जूते-चप्पल और लंगर वितरित किया गया। इस अवसर पर नववर्ष कैलेंडर का भी विमोचन किया गया।

 कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि अनिल कुमार दुबे (पूर्व डिप्टी मेयर) एवं बिमला दूबे (पार्षद, वार्ड-9, दरिया) द्वारा किया गया, जिन्होंने संगठन के इस सेवा कार्य की मुक्तकंठ से सराहना की। कार्यक्रम में गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ के प्रधान शंकर सिंह पंवार, गढ़वाल सभा पंचकूला के प्रधान हरीश बर्थवाल, गुरप्रीत सिंह हैप्पी (पूर्व सरपंच), बलजीत सिंह सिद्धू,राजे सिंह रावत,अनुराग वर्मा, भूपेंद्र शर्मा, जे.पी. राणा सहित उत्तराखंड व ट्राई-सिटी की अनेक सामाजिक संस्थाओं के गणमान्य लोगों ने उपस्थित रहकर इस मुहिम को और शक्ति दी।

संगठन के प्रधान सुनील पंत ने कहा कि अगर हर व्यक्ति थोड़ा-सा भी नेकी का भाव रख ले, तो कोई भी गरीब इस देश में बेसहारा नहीं रहेगा। हमारा संगठन इस मिशन को और अधिक लोगों तक पहुंचाएगा।" कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
चण्डीगढ़ फोटोग्राफर्स एसोसिएशन के सदस्यों के लिए नवीनतम मिररलेस कैमरे के संचालन की वर्कशॉप आयोजित सीआरपीएफ, 13 बटालियन के प्रांगण में ब्रह्मकुमारी संस्था के सहयोग से आध्यात्मिक कार्यक्रम समाधान का आयोजन मनीमाजरा में आवारा कुत्तों का कहर: सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के बावजूद सोया है चंडीगढ़ प्रशासन चण्डीगढ़ के सेक्टर 19 की मार्केट में फड़ी वाले ने दुकानदार पर किया हमला एलआईसी में कर्मचारियों से सरेआम रिश्वत मांग रहा ठेकेदार! लोकतंत्र को सशक्त बनाने में युवाओं की भागीदारी: जीसीसीबीए में मतदाता जागरूकता अभियान अयोध्या में विवादित ढांचा गिराने की कार सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले रसूलपुर को किया सम्मानित विहिप ने प्रशासक से मुलाकात कर गौमांस के अवैध व्यापार, धर्मांतरण, लव जिहाद तथा नशे के बढ़ते प्रचलन पर चर्चा की शहर के चर्चित कवि डॉ. अनीश गर्ग कनाडा में होंगे सम्मानित बांग्लादेश में एक और हिन्दू नागरिक की हत्या से आक्रोश