ENGLISH HINDI Friday, March 13, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
हरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगेशहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च कोश्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार कृष्ण राज अरुण बने न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांगदादी हृदयमोहिनी की पांचवी पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलिपहल कदमी: राजिंदर गुप्ता ने निजी सोशल मीडिया पर राज्यसभा में उठाया मुद्दाआज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़
चंडीगढ़

हरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगे

March 13, 2026 08:54 AM

1200 ने कराया पंजीकरण 

फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

श्री सत्य साई सेवा ऑर्गेनाइजेशन्स, चण्डीगढ़–हरियाणा द्वारा भगवान श्री सत्य साईं बाबा के 100वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में श्री सत्य साई रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली का आयोजन रविवार, 15 मार्च को किया जा रहा है, जिसमें हरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर और क्षेत्र के अग्रणी समाजसेवी एवं श्री सत्य साईं बाबा के अनन्य भक्त संजय टंडन भी भाग लेंगे।

श्री सत्य साईं वृद्धाश्रम एवं सेवा केंद्र, सेक्टर 30 की प्रवक्ता डॉ. सोनल चुघ ने बताया कि इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए 2 हज़ार से भी अधिक लोगों ने पंजीकरण कराया है। यह कार्यक्रम संस्था के ट्रस्टी एवं वरिष्ठ पदाधिकारियों डॉ. आर.बी. खरब, महेश धीर, अजय शर्मा और आनंद यादव के मार्गदर्शन एवं पर्यवेक्षण में आयोजित किया जा रहा है।

कार्यक्रम की शुरुआत सुबह 5:30 बजे सुखना लेक से होगी। प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन किट व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे तथा अंत में जलपान की व्यवस्था भी की जाएगी। पंजीकरण के लिए न्यूनतम आयु 15 वर्ष निर्धारित की गई थी तथा इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया तथा व्यक्तिगत पंजीकरण अनिवार्य था।

डॉ. सोनल चुघ के मुताबिक स्वास्थ्य, एकता और निःस्वार्थ सेवा की भावना को बढ़ावा देने वाले इस पावन आयोजन में सभी श्रद्धालुओं, युवाओं एवं नागरिकों से बढ़-चढ़कर भाग लेने का आग्रह किया गया, जो भगवान श्री सत्य साईं बाबा की शिक्षाओं से प्रेरित है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
शहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च को प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांग महिला दिवस पर महंगाई के खिलाफ महिला कांग्रेस का विरोध, मोदी सरकार पर साधा निशाना. सिलेंडर पर केक रखकर काटा गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वां जन्मदिन मनाया डॉ. गुरवारिस सिंह ने गुरमत संगीत के क्षेत्र में स्थापित किया अनोखा मील का पत्थर होलिका दहन पर परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की मैं तुम संग होली खेलूँगी... महापौर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लाहौल-स्पीति के लिए रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया इन्साफ को दर दर भटक रहा राजकुमार जांगड़ा का परिवार, गिरफ्तारी पर उठे सवाल वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजन