ENGLISH HINDI Monday, April 06, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
बदलाव के लिए तैयार असम, बनेगी कांग्रेस सरकार: मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू मानव कल्याण सभा फाजिल्का ने घोषित की नई कार्यकारिणीअसम चुनाव 2026: सत्ता, अस्मिता और बदलाव के बीच निर्णायक संघर्षभाविप, पश्चिम 2 शाखा द्वारा लगाए गए रक्तदान कैंप में 38 ने किया खूनदाननालागढ़ की कैनविन फैक्ट्री को लेकर भाजपा और कांग्रेस खामोश लौंगोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 101 यूनिट एकत्रितपंचकूला अमरावती क्रिकेट अकादमी ने कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी को 1 विकेट से हराकर छठे लाला अमरनाथ अग्रवाल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतापंजाब की आढ़ती एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंजाब सरकार की नीतियों पर जताई चिंता
पंजाब

मानव कल्याण सभा फाजिल्का ने घोषित की नई कार्यकारिणी

April 06, 2026 02:34 PM

फेस2न्यूज/फाजिल्का:

मानव कल्याण सभा फाजिल्का की एक महत्वपूर्ण बैठक प्रधान अशोक बुद्धिराजा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। सभा की प्रबंधन कमेटी का चुनाव सर्वसम्मति से 22 फरवरी 2026 को हुआ था, जिसमें प्रधान अशोक बुद्धिराजा को एक महीने के भीतर अपनी कार्यकारिणी गठित करने का अधिकार सौंपा गया था। प्रधान का कार्यकाल तीन वर्ष का होगा। आज प्रधान अशोक बुद्धिराजा ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए सभी सदस्यों के दायित्वों की घोषणा की।

नई कार्यकारिणी में अशोक बुद्धिराजा प्रधान, इंदर सिंह सेनी व कंचन शर्मा उपप्रधान, रमेश कपूर महासचिव और सतीश जोशी कोषाध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं। संस्था के संरक्षक के रूप में पन्ना लाल गुप्ता, विष्णु दत्त शर्मा और सुरेंद्र सचदेवा को जिम्मेदारी दी गई है। विभिन्न विभागों के लिए सलाहकारों में सुरेंद्र मूलडी, राजेश भारद्वाज, गिरधारी लाल, अनु नागपाल, पूरण चंद बटी, लीलाधर शर्मा, राकेश नागपाल, कामेश्वर गुंबर (कानूनी), अमरजीत सिंह संधू (बिजली), जसवंत राय (सहायक बिजली), शिराज विज (कंस्ट्रक्शन) और डॉ. रामेश्वर गुंबर (दंत चिकित्सक) शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त आशा नागपाल, सुरिंदर खुराना, हरीश गिलहोत्रा, अनिल बाघला, गुलशन चुघ, महेश नागपाल, विपण बजाज, महिंदर प्रताप ढींगड़ा, पृथ्वी राज गोकलानी, सुरिंदर कामरा, जोगिंदर सिंह नामधारी, ईश्वर वर्मा और सतपाल गुप्ता को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया है।

बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने प्रधान अशोक बुद्धिराजा को पूर्ण सहयोग का विश्वास दिलाया और वृद्ध जनों की सेवा के संकल्प को दोहराया। महासचिव रमेश कपूर ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। सभा के सलाहकारों ने सभी सदस्यों से मासिक बैठकों में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने का आह्वान किया। उपाध्यक्ष इंदर सिंह सेनी, आशा नागपाल, पूरण चंद बटी और हरीश गिलहोत्रा ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों के स्वास्थ्य का जायजा लिया।

कोषाध्यक्ष सतीश जोशी ने सदस्यों से अपना वार्षिक चंदा समय पर जमा कराने की अपील की, जबकि संरक्षक विष्णु दत्त शर्मा और पन्ना लाल गुप्ता ने शहर के दानी सज्जनों से वृद्धाश्रम में आकर बुजुर्गों का आशीर्वाद लेने का आग्रह किया। प्रधान अशोक बुद्धिराजा ने जानकारी दी कि सभा के कामकाज को सुचारू बनाने के लिए अलग-अलग कमेटियां गठित की जाएंगी, जिनकी सूचना सदस्यों को व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से दे दी जाएगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
लौंगोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 101 यूनिट एकत्रित वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को बड़ा झटका, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें खारिज बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! बैलेंसिंग प्रोग्रेस एंड एथिक्स : एआई इन एजुकेशन एंड मेन्टल हेल्थ सपोर्ट विषय पर सेमिनार आयोजित हरियाली की ओर कदम: छात्रों ने सीड बॉल्स बनाकर सीखा गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था श्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़ डेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनाया