ENGLISH HINDI Tuesday, February 03, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
ज्योतिष ज्ञान संस्था की ओर से आईबीएसईए के सहयोग से भव्य मेगा अवॉर्ड फंक्शन का आयोजनलाला अमरनाथ अग्रवाल (नॉर्थ इंडिया के पूर्व सोशल वर्कर) मेमोरियल अंडर-15 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का 6वां एडिशन 1 मार्च सेमहाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रिपांगी में मशालें जलाकर भगाए राक्षस, माइनस तापमान में शुरू हुआ ऐतिहासिक खौउल उत्सव!मेयर सौरभ जोशी ने किया 19 वर्षीय प्राची की पलेठी पुस्तक ईस्ट डायरेक्शन का विमोचनस्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा, पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली : नायब सिंह सैनीगैंडे की रक्षा से विकास की पटरी तक: असम ने संरक्षण की मिसाल कायम कीइनकम टैक्स में कोई राहत न देने से व्यापारियों को निराशा
पंजाब

विदेशों में लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में 5 शातिर गिरफ्तार

June 26, 2022 04:33 AM

जीरकपुर, कृतिका:
ऑनलाइन ठगी करने वाले शातिरों द्वारा भोले भाले लोगों को अपना शिकार बनाने के लिए कोई ना कोई तरीका निकाल ही लिया जाता है। ऑनलाइन ठगी करने का एक ताजा मामले जीरकपुर पुलिस ने क्रेक किया है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मेट्रो मॉल के सामने बने ग्लोबल बिजनस पार्क में ऑनलाइन ठगी करने वाले कस्टमर केयर का भांडा फोड़ किया है। कस्टमर केयर बनकर विदेशों में बैठे लोगों के साथ ठगी करने के आरोप में पुलिस ने 5 लोगों खिलाफ केस दर्ज किया है। इनके खिलाफ पुलिस 420 आइपीसी और 66 डी व 66 सी आई टी एक्ट के तहत केस दर्ज कर इनको गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए तीनों आरोपियों की पहचान मोहित सक्सेना निवासी शगुन विहार पटियाला, प्रशाद वर्मा रूड़की यूपी हाल निवासी जीरकपुर, चेतन कुमार मंडी हिमाचल प्रदेश, साहिल शर्मा निवासी दड़वा चंडीगढ़, जतिन निवासी नजदीक रेलवे स्टेशन चंडीगढ़ के रूप में हुई है।
मामले के सबंध में जांच अधिकारी ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ कोहिनूर ढाबे पर मौजूद थे इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि मोहित सक्सेना नामक व्यक्ति द्वारा ग्लोबल बिजनस पार्क में पहिली मंजिल पर 115 नंबर शो रूम में दफ्तर खोल कर नामी कंपनियों के नाम पर कस्टमर केयर बनाकर विदेशों में लोगों के साथ ठगी की जाती है। ये लोग नामी कंपनी जैसे कि एपल, माईक्रोसॉफ्ट आदि कंपनी के कस्टमर केयर बनकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं, जो अभी भी दफ्तर में बैठे यही काम कर रहे हैं। सूचना के आधार पर दफ्तर में रेड की गई तो पुलिस ने मौके से पांच लोगों गिरफ्तार उनके खिलाफ धोखाधड़ी और आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने 1 फरवरी को आएंगे पंजाब अरविंद राणा सर्वसम्मति से पीएमसी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने श्री हिन्दू तख्त संगठन के विस्तार, प्रचार-प्रसार तथा आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श को बैठक हरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खरड़ में लोहड़ी फेस्टिवल की धूम स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश हुई नाकाम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया झूठ की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर करें पंजाब के लोग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरण कंवल साहिब माछीवाड़ा गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा