Wednesday, 04 November 2026
Breaking News
जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण 48वीं राज्य रोलर हॉकी चैंपियनशिप में सीआरबी पब्लिक स्कूल, सेक्टर 7 (चंडीगढ़) के ज़ियान का शानदार प्रदर्शन चण्डीगढ़ नगर निगम ने बाजारों की पार्किंग में अतिक्रमण एवं अवैध रेहड़ियों की शिकायतों के लिए व्हाट्सऐप हेल्पलाइन नंबर 9915762917 किया जारी इमिग्रेशन ठगी के खिलाफ उठी आवाज, हरि सिंह नलवा संस्था के जत्थेदार जतिंदर सिंह ने पक्के मोर्चे का किया ऐलान पराली को आग लगाने पर 11 किसानों के खिलाफ एफआईआर मुख्यमंत्री ने भटियात विधानसभा क्षेत्र के चुवाड़ी में सिविल कोर्ट खोलने की घोषणा की जीसीसीबीए ने सतर्कता जागरूकता सप्ताह 2026 मनाया
चंडीगढ़ Trending

पीएमसी में धूमधाम से मनाया गया जन्माष्टमी पर्व

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2) आर के शर्मा/जीरकपुर 

पंजाब मॉडर्न कॉम्प्लेक्स कॉलोनी स्थित शिव मंदिर में आज जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया और भंडारा करवाया गया। इस मौके पर वार्ड नंबर 31 की पार्षद नीतू चौधरी मुख्य अतिथि थी। बड़ी संख्या में भक्तों ने मंदिर में पूजा अर्चना की। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष अरविंद राणा ने बताया कि जन्माष्टमी के अवसर पर शिव मंदिर में दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

पहले दिन मंदिर में जन्माष्टमी पर्व धूमधाम से मनाया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। समाज सेवी परमजीत सिंह पम्मी ने ज्योति प्रचंड की । इस दौरान बच्चों ने विभिन्न झांकियों के माध्यम से भगवान श्रीकृष्ण की लीला प्रस्तुत की। भगवान श्रीकृष्ण, राधा, रुक्मिणी और गोपियों के वेश में सजे बच्चों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।

अंत में मक्खन मिश्री और फल का प्रसाद वितरित किया गया। इससे पहले आज दिन में हवन किया गया और फिर कीर्तन मंडली ने भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का गुणगान किया जिसके बाद भंडारा वितरित किया गया।

इस मौके पर एएस चंदेल, गोलक बिहारी, एससी गुलेरिया, वंदना पांडे, कुलवंत कौर, अनुराधा तंवर, वंदना आदि मौजूद थे।

0 Comments