ENGLISH HINDI Wednesday, February 04, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
ज्योतिष ज्ञान संस्था की ओर से आईबीएसईए के सहयोग से भव्य मेगा अवॉर्ड फंक्शन का आयोजनलाला अमरनाथ अग्रवाल (नॉर्थ इंडिया के पूर्व सोशल वर्कर) मेमोरियल अंडर-15 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का 6वां एडिशन 1 मार्च सेमहाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रिपांगी में मशालें जलाकर भगाए राक्षस, माइनस तापमान में शुरू हुआ ऐतिहासिक खौउल उत्सव!मेयर सौरभ जोशी ने किया 19 वर्षीय प्राची की पलेठी पुस्तक ईस्ट डायरेक्शन का विमोचनस्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा, पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली : नायब सिंह सैनीगैंडे की रक्षा से विकास की पटरी तक: असम ने संरक्षण की मिसाल कायम कीइनकम टैक्स में कोई राहत न देने से व्यापारियों को निराशा
पंजाब

बीएमडब्ल्यू पंजाब में ऑटो कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग यूनिट स्थापित करने के लिए हुई सहमत

September 14, 2022 10:04 AM

म्यूनिख (जर्मनी), फेस2न्यूज:
पंजाब के मुख्यमंत्री मान के जर्मनी से बड़े निवेश की कोशिशें मंगलवार को फलीभूत होती नजर आई जिसके तहत प्रमुख ऑटो दिग्गज बीएमडब्ल्यू ने राज्य में अपनी ऑटो पार्ट्स निर्माण इकाई स्थापित करने के लिए सहमत हो गई। इस संदर्भ में निर्णय बीएमडब्ल्यू मुख्यालय में मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान लिया गया।
दौरे के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्य में उद्योग को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार के अनुकरणीय कार्यों के बारे में बताया, जिसके बाद बीएमडब्ल्यू ने राज्य में अपनी ऑटो कंपोनेंट इकाई स्थापित करने पर सहमति व्यक्त की। सीएम मान ने कहा कि यह भारत में कंपनी की दूसरी इकाई होगी। चेन्नई में ऐसी एक इकाई पहले से ही चालू थी। उन्होंने कहा कि इससे राज्य के औद्योगिक विकास को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।
मुख्यमंत्री ने बीएमडब्ल्यू को ई-मोबिलिटी क्षेत्र में राज्य के साथ सहयोग करने के लिए भी आमंत्रित किया। उन्हें इस बारे में अवगत कराया गया था कि ई-मोबिलिटी इस ऑटो दिग्गज कंपनी के लिए फोकस का एक प्रमुख क्षेत्र है, जिसके तहत बीएमडब्ल्यू के प्रबंधन बोर्ड के अध्यक्ष, एजी ओलिवर जिप्स के नेतृत्व में कंपनी 2030 तक अपनी वैश्विक बिक्री में 50% पूरी तरह से इलेक्ट्रिक वाहनों को शामिल करने का लक्ष्य रखती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हाल ही में स्वीकृत पंजाब की इलेक्ट्रिक वाहन नीति पर कड़ी मेहनत की है। भगवंत मान ने कहा कि पंजाब की इस ईवी नीति से राज्य में ई-मोबिलिटी सेक्टर के लिए एक नए युग की शुरुआत होने की उम्मीद है।
पंजाब के प्रतिनिधिमंडल को म्यूनिख में बीएमडब्ल्यू म्यूजियम और बीएमडब्ल्यू ग्रुप प्लांट का गाइडेड टूर दिया गया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने इस संबंध को और आगे बढ़ाने और सहयोग के अवसर तलाशने के लिए 23-24 फरवरी, 2023 को होने वाले प्रोग्रेसिव पंजाब इन्वेस्टर्स समिट में भाग लेने के लिए बीएमडब्ल्यू प्रतिनिधिमंडल को भी आमंत्रित किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने 1 फरवरी को आएंगे पंजाब अरविंद राणा सर्वसम्मति से पीएमसी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने श्री हिन्दू तख्त संगठन के विस्तार, प्रचार-प्रसार तथा आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श को बैठक हरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खरड़ में लोहड़ी फेस्टिवल की धूम स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश हुई नाकाम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया झूठ की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर करें पंजाब के लोग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरण कंवल साहिब माछीवाड़ा गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा