ENGLISH HINDI Wednesday, February 04, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
ज्योतिष ज्ञान संस्था की ओर से आईबीएसईए के सहयोग से भव्य मेगा अवॉर्ड फंक्शन का आयोजनलाला अमरनाथ अग्रवाल (नॉर्थ इंडिया के पूर्व सोशल वर्कर) मेमोरियल अंडर-15 कैश प्राइज़ क्रिकेट टूर्नामेंट का 6वां एडिशन 1 मार्च सेमहाशिवरात्रि: शिव–शक्ति के मिलन और आत्मजागरण की पावन रात्रिपांगी में मशालें जलाकर भगाए राक्षस, माइनस तापमान में शुरू हुआ ऐतिहासिक खौउल उत्सव!मेयर सौरभ जोशी ने किया 19 वर्षीय प्राची की पलेठी पुस्तक ईस्ट डायरेक्शन का विमोचनस्टार्टअप, डीप टेक और डेटा सेंटर का नया गढ़ बनेगा हरियाणा, पंचकूला बनेगा उत्तर भारत की सिलिकॉन वैली : नायब सिंह सैनीगैंडे की रक्षा से विकास की पटरी तक: असम ने संरक्षण की मिसाल कायम कीइनकम टैक्स में कोई राहत न देने से व्यापारियों को निराशा
पंजाब

आईएसआई की हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल का एक और गुर्गा गिरफ्तार

October 02, 2022 06:00 AM

जालंधर, फेस2न्यूज:
मुख्यमंत्री भगवंत मान के दिशा-निर्देशों पर समाज विरोधी तत्वों के विरुद्ध जारी जंग के हिस्से के तौर पर, पंजाब पुलिस ने कैनेडा स्थित गैंगस्टर लखबीर सिंह उर्फ लंडा और पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर हरविन्दर सिंह रिन्दा की तरफ से सांझे तौर चलाए आईएसआई हिमायत प्राप्त आतंकवादी माड्यूल के तीसरे संचालक को गिरफ्तार किया है।
यह जानकारी देते हुये डीजीपी पंजाब गौरव यादव ने शनिवार को बताया कि पकड़े गए मुलजिम की पहचान फिऱोज़पुर के गाँव जोगेवाल के हरप्रीत सिंह उर्फ हर सरपंच के तौर पर हुई है।
यह कार्यवाही ए. आई. जी. नवजोत सिंह माहल के नेतृत्व वाली काउंटर इंटेलिजेंस जालंधर टीम की तरफ से इस माड्यूल के दो संचालकों जिनकी पहचान बलजीत सिंह मल्ली और गुरबख्श सिंह उर्फ गोरा संधू, दोनों निवासी फिऱोज़पुर के तौर पर हुई थी, की गिरफ्तारी से आठ दिन के बाद सामने आई है। पुलिस ने गुरबख्श सिंह की तरफ से उसके गाँव में बताए टिकाने से दो मैगज़ीन, 90 जिंदा कारतूस और दो गोलियों के खोल समेत एक आधुनिक ए. के.- 56 असाल्ट राइफल भी बरामद की थी।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि मुलजिम बलजीत मल्ली के खुलाके बाद पुलिस टीम ने हरप्रीत सिंह उर्फ हर सरपंच को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है, जोकि इटली स्थित गैंगस्टर हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी संघेड़ा का करीबी माना जाता है और कैनेडा स्थित गैंगस्टर लखबीर लंडा के संपर्क में भी था। जि़क्रयोग्य है कि बलजीत सिंह भी हैपी संघेड़ा के संपर्क में भी था और उसके निर्देशों पर ही उसने जुलाई 2022 में गाँव सूदण में मक्खू- लोहियाँ रोड पर स्थित सीमा रेखा से हथियारों की खेप हासिल की थी।
डीजीपी ने बताया कि प्राथमिक जांच के दौरान हरप्रीत सिंह उर्फ हर सरपंच ने लखबीर लंडा के साथी जगजीत सिंह उर्फ जोटा निवासी मेहता रोड अमृतसर और उसके साथी के लिए फिऱोज़पुर के मक्खू क्षेत्र में एक खाली पड़े घर में 10 दिन ठहरने का प्रबंध करने की बात कबूल की है। उन्होंने कहा कि जोटा पर चार अपराधिक केस चल रहे हैं और वह इस समय पर केंद्रीय जेल, अमृतसर में बंद है।
उन्होंने बताया कि दोषी हर सरपंच ने यह भी खुलासा किया कि वह तरन तारन पुलिस की तरफ से पहले ही गिरफ्तार किये गए नछत्तर सिंह उर्फ मोती के नज़दीकी संपर्क में था और अपनी नीले रंग की बीएमडब्ल्यू कार में उसकी तरफ से नशे की खेप लाने-लेजाने के लिये इस्तेमाल करता था। जि़क्रयोग्य है कि हाल ही में अमृतसर कमिशनरेट पुलिस की तरफ से उक्त बी. एम. डब्ल्यू कार को ज़ब्त किया गया था।
और जानकारी देते हुए ए. आई. जी. नवजोत सिंह माहल ने बताया कि मुलजिम हर सरपंच गैंगस्टरों लखबीर लंडा और हैपी संघेड़ा के नाम पर पैसे इकठ्ठा करता था और उनके साथियों को वित्तिय सहायता और लाजिस्टिक सहायता देता था। उन्होंने कहा कि आगे जांच जारी है और मुलजिम हर सरपंच की तरफ से जल्दी ही और खुलासे होने की उम्मीद है।
जि़क्रयोग्य है कि कैनेडा स्थित लंडा पाकिस्तान स्थित वांछित और बब्बर खालसा इंटरनेशनल ( बीकेआई) में शामिल हुए, गैंगस्टर हरविन्दर सिंह उर्फ रिन्दा का करीबी माना जाता है, और इनके आई. एस. आई. से भी नजदीकी सम्बन्ध हैं। लंडा ने मोहाली में पंजाब पुलिस इंटेलिजेंस हैडक्वाटर पर रॉकेट प्रोपेलड ग्रेनेड (आरपीजी) आतंकवादी हमले की साजिश रचने में मुख्य भूमिका निभाई थी और अमृतसर में सब-इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह की कार के नीचे एक आईईडी भी लगाया था।
जिक्रयोग है कि इस सम्बन्ध में एक एफआईआर नंबर 29, तारीख़ 22. 09. 2022 को यूए ( पी) एक्ट की धाराओं 10, 13, 18 और 20 और हथियार एक्ट की धारा 25 के अंतर्गत अमृतसर में मामला दर्ज किया जा चुका है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हलवारा एयरपोर्ट का उद्घाटन करने 1 फरवरी को आएंगे पंजाब अरविंद राणा सर्वसम्मति से पीएमसी रेज़िडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष बने श्री हिन्दू तख्त संगठन के विस्तार, प्रचार-प्रसार तथा आगामी रणनीतियों पर विचार-विमर्श को बैठक हरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी खरड़ में लोहड़ी फेस्टिवल की धूम स्वामी विवेकानंद की जयंती मनाई प्रसिद्ध पंजाबी गायक गुलाब सिंह सिद्धू की हत्या की साजिश हुई नाकाम पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 60वीं पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया गया झूठ की राजनीति करने वालों को सत्ता से बाहर करें पंजाब के लोग: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने चरण कंवल साहिब माछीवाड़ा गुरुद्वारा साहिब में टेका माथा