Saturday, 17 October 2026
Breaking News
पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव
पंजाब Trending

10,000 रुपये रिश्वत लेते ए.एस.आई काबू

Read in:Hindi

(MOREPIC1)     चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने राज्य में भ्रष्टाचार खिलाफ चल रहे अभियान के दौरान संगरूर जिले के थाना लोंगोवाल मे तैनात सहायक सब इंस्पैक्टर (ए.एस.आई.) चतर सिंह को 10,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
इस संबंधी जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो प्रवक्ता ने बताया कि उक्त पुलिसकर्मी को बिंदर सिंह निवासी गांव झाडों, जिला संगरूर द्वारा दर्ज शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो रेंज पटियाला से संपर्क किया और आरोप लगाया कि उक्त ए.एस.आई. उसके रिश्तेदार रणजीत सिंह निवासी गांव झाडों, सुनाम, जिला संगरूर को थाना लोंगोवाल में पुलिस केस में नामज़द किए जाने के बाद उससे 10,000 रुपये की रिश्वत मांग रहा है। शिकायतकर्ता ने बताया कि उक्त सब-इंस्पेक्टर रणजीत सिंह के घर से एक गाडी (अर्टिगा कार) भी ले गया है जो उसकी पत्नी के नाम पर रजिस्टर्ड है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी ए.एस.आई. रणजीत सिंह को रिश्वत देने के लिए धमकिया दे रहा है नहीं तो वह उसकी पत्नी को भी केस में नामजद कर देगा।
प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की शुरुआती जांच के बाद पटियाला रेंज की विजीलैंस टीम ने जाल बिछाया, जिसमें ए.एस.आई. चतर सिंह को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में बिंदर सिंह से 10,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा गया था। इस संबंध में विजीलैंस ब्यूरो के थाना पटियाला रेंज में भ्रष्टाचार रोकू कानून के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

0 Comments