Thursday, 24 September 2026
Breaking News
दशलक्षण पर्व में श्रद्धालुओं ने सांसारिक परिग्रह, मोह एवं आसक्ति से दूर रहते हुए आत्मा की ओर उन्मुख होने का संकल्प लिया लोगों की सेवा करना ही मुख्य मानवता का धर्म होना चाहिए : प्रदीप बत्रा बांग्लादेश के चट्टोग्राम हिल ट्रैक्ट्स में शांति समझौते के बावजूद बढ़ती चुनौतियां किसी नेता की इंतज़ार में कल्पा का 'सुसाइड प्वाइंट' एक मकबूल गीत जो मेरी समझ से बाहर है भारतीय पद्म विभूषण सम्मान 2026-27 से सम्मानित हुए डॉ. अतुल मलिकराम  "वंदे मातरम्" के 150 वर्ष, विद्या भारती के विद्यालयों में राष्ट्रभक्ति के स्वरों से गूँज रहा विद्यालय परिसर  पावन दशलक्षण पर्व के अंतर्गत उत्तम त्याग लक्षण की श्रद्धापूर्वक आराधना की गई 7वां रमा अत्रे विमेंस क्रिकेट टूर्नामेंट 29 सितंबर से चंडीगढ़ में उत्तम तप लक्षण पर श्रद्धा और संयम की आराधना
पंजाब Trending

डेयरी की आड़ में गोवंश को बूचड़खाना भेजने के आरोपित के खिलाफ एफआईआर

Read in:Hindi

(MOREPIC1) अखिलेश बंसल/ बरनाला

बरनाला के गोरक्षकों ने सेखा मार्ग पर स्थित दूध की डेयरी की आड़ में गोवंश को बूचड़खाना भेजने का पर्दाफाश किया है। डेयरी के आरोपित मालिक की पहचान जगजीत सिंह उर्फ जग्गी पुत्र सुरजीत सिंह निवासी कोठे दिहाती रामसर बरनाला बतायी गई है। जिसके खिलाफ गोरक्षा पंजाब के मुख्य पदाधिकारी अनिल बंसल उर्फ नाना के ब्यान पर पंजाब गोहत्या निषेध के अधिनियम 1955 की धाराओं 4-ए, 4-बी, 3 तथा पशुओं के ईलाज की रोकथाम के अधिनियम 1960 की धारा 11 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

यह बताया मामलाः

सिटी थाना-2 की पुलिस द्वारा दर्ज की गई शिकायत के अनुसार गौ रक्षा दल पंजाब के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल बंसल उर्फ नाना ने पुलिस को बताया है कि वह अपनी गोरक्षक संस्था के साथ मिलकर घायल गायों का इलाज करते हैं। हम गाय की तस्करी करने वालों को पकड़ते हैं।

(SUBHEAD)उन्होंने बताया कि जगजीत सिंह उर्फ जग्गी पुत्र सुरजीत सिंह पुत्र बचन सिंह निवासी गांव कोठे, रामदास नगर, सेखा रोड, बरनाला अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर गोवंश को बूचड़खाना भेजने का काम करता है। रामदास नगर में बनाए गए एक बगल (कवर्ड एरीया) में उसने गोवंश को कई दिनों से बिना पानी और हरे चारे के तस्करी और वध के लिए रखा हुआ है। सूचित करने के लिए इस पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए। यह सूचना पाकर थाना सिटी-2 के एसआई धर्मपाल अपने साथी मुलाजिमों के साथ घटनास्थल पहुंचे। वहां जानकारी सही पाए जाने के बाद पुलिस ने कोठे, रामदास नगर, सेखा रोड, बरनाला के निवासी सुरजीत सिंह के बेटे जगजीत सिंह उर्फ जग्गी के खिलाफ अपराध दर्ज किया। 

गौ रक्षा दल पंजाब के अध्यक्ष एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष अनिल बंसल उर्फ नाना का कहना है कि गोवंश राष्ट्र की धरोहर है। इसका कत्लेआम नहीं होने दिया जाएगा। गाय की रक्षा करना हर नागरिक का फर्ज है। उन्होंने अपील की कि जिस किसी को गोहत्या या तस्करी से संबंधित जानकारी हो तो वह गौ रक्षा दल पंजाब के किसी भी कार्यकर्ता से संपर्क कर सकता है।