Friday, 23 October 2026
Breaking News
श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, वृंदावन को बताया श्रीजी की दिव्य रचना भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व
मनोरंजन Trending

छात्र नेताओं और भ्रष्टाचार पर आधारित प्रभावशाली पंजाबी फिल्म रोडे कॉलेज ने दर्शकों का दिल जीता

Read in:Hindi

(MOREPIC1) चण्डीगढ़ : हैप्पी रोडे द्वारा निर्देशित एक रोचक नई फिल्म, “रोडे कॉलेज,” आज सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। मानव विज, योगराज सिंह, और ईशा रिखी के शानदार प्रदर्शन के साथ, यह फिल्म पंजाब के मोगा जिले में स्थित रोडे कॉलेज में हुए वास्तविक घटनाओं से प्रेरित एक ज़ोरदार कहानी है।

“रोडे कॉलेज” महत्वपूर्ण विषय पर प्रकाश डालती है कि छात्र नेता और उनकी महत्वाकांक्षाएँ कैसे भ्रष्ट राजनीतिज्ञों द्वारा व्यक्तिगत लाभ के लिए बदल दीं जाती हैं। फिल्म दो पीढ़ियों के बीच चलती है, और पंजाब के कॉलेज जीवन का सच्चा रूप उजागर करती है – एक्शन, ड्रामा, रोमांस और बहुत सारी कॉलेज मस्ती के साथ।मानव विज, जो इस शक्तिशाली फिल्म के साथ पंजाबी सिनेमा में एक बार फिर चमके हैँ, इस फिल्म में अपने प्रतिद्वंद्वी गुरतेज सिंह के खिलाफ एक प्रभावशाली प्रदर्शन प्रस्तुत कर रहे हैं. गुरतेज सिंह की भूमिका योगराज सिंह द्वारा निभाई गई है।

ईशा रिखी हमेशा की तरह परदे पर जादू लाती हैं. ये सभी चरित्र और कलाकार रोडे कॉलेज” को एक हमेशा याद रखा जाने वाला ऐतिहासिक अनुभव बनाते हैं। यह फ़िल्म फिल्म उद्योग में भी कई नए चेहरे प्रस्तुत करती है।हैप्पी रोडे , जिन्हें उनकी चुस्त कथाकला और सधे हुए निर्देशन के लिये प्रतिष्ठित हैँ, इस कथानक में एक ऐसी कड़ियाँ बुनते है जो दर्शकों के साथ गहरे संबंध बनाती है।

फिल्म का आज का प्रदर्शन भारत के प्रमुख क्षेत्रों में हो रहा है जिसमें पंजाब, हरियाणा, दिल्ली एनसीआर, और मुंबई शामिल हैं। अंतरराष्ट्रीय रूप से, “रोडे कॉलेज” अब यूके, यूएस, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और न्यू ज़ीलैंड में ग्लोबल दर्शकों तक पहुंचेगी.समीक्षकों ने पहले ही “रोडे कॉलेज” को अनिवार्य रूप से देखने के लिए कहा है क्योंकि यह सच्चे घटनाओं का वास्तविक चित्रण और युवा, राजनीति, और ईमानदारी जैसे विषयों पर सामायिक टिप्पणी है. इस चोंका देने वाली फिल्म को अवश्य देखें क्योंकि यह युवा नेताओं की सहनशीलता और भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई की मार्मिक और मौलिक कहानी है।

0 Comments