Monday, 05 October 2026
Breaking News
प्राचीन कला केंद्र में कवियों ने बटोरी वाह वाही डिजिटल प्रौद्योगिकी और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के समावेश से अपनाकर सुशासन की दिशा में अग्रसर हिमाचल प्रदेश रामलीला मंचन एवं दशहरा महोत्सव की तैयारियां जोरों पर हनुमान चालीसा के पाठ से मिली शक्ति, 174 जिंदगियों की बनी ढाल प्रगति की अंधी दौड़ और दम तोड़ती प्रकृति आईएसबी और मैक्स इंडिया फाउंडेशन ने भारत में सीनियर केयर पर रिसर्च को बढ़ावा देने के लिए शुरू की ‘स्केल’ पहल स्वास्थ्य और लोकतंत्र के माध्यम से युवाओं को सशक्त बनाना: जीसीसीबीए में विशेष एनएसएस शिविर का प्रभावशाली सफर जारी होम्योपैथिक मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के छात्रों ने पंजाब यूनिवर्सिटी की "हार्मनी इन डाइवर्सिटी" प्रतियोगिता में संस्थान का नाम किया रोशन एमडीआर के विरोध में ‘नो यूपीआई डे’ का आह्वान वापस, वित्त मंत्री के आश्वासन के बाद व्यापारिक संगठनों ने लिया निर्णय: हरीश गर्ग पं. श्रद्धा राम फिल्लौरी की जयंती मनाई 
पंजाब Trending

डेराबस्सी के समगोली में पुरानी रंजिश को लेकर देर रात चली गोली, एक गिरफ्तार, दूसरों की तलाश, मौके से गोलियों के खोल मिले

Read in:Hindi

(MOREPIC1)  पिंकी सैनी/ डेराबस्सी

नजदीकी गांव समगोली में गुरुवार की रात पुरानी रंजिश के चलते कुछ अज्ञात लोगों द्वारा गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस मौके पर पहुंची और एक शख्स को गिरफ्तार करके मामला दर्ज कर लिया गया है. थानाध्यक्ष मनदीप सिंह ने बताया कि गुरुवार रात करीब 11 बजे उन्हें सूचना मिली कि गांव समगोली में गोलीबारी की घटना हुई है.

मामले की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष पुलिस दल के साथ समगोली गांव पहुंचे. उन्होंने बताया कि गांव समगोली निवासी सतीश कुमार और अशोक कुमार के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद था। जिसके बाद सतीश कुमार ने समगोली गांव के आसपास के गांवों से कुछ अज्ञात लोगों को मौके पर बुलाया और उन्होंने देर रात दूसरे पक्ष पर गोलियों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए.

इस दौरान कोई जनहानि होने से बच गई. जिसके बाद पुलिस ने मनिंदर सिंह को मौके से गिरफ्तार कर लिया. पुलिस को अशोक कुमार पुत्र सुभाष चंद्र निवासी गांव समगोली और मनिंदर सिंह पुत्र पवन की शिकायत मिली है। सतीश कुमार निवासी ग्राम समगोली, सतीश कुमार पुत्र झिलिटा सिंह और संजीव कुमार उर्फ मोंटी पुत्र सतीश कुमार निवासी ग्राम समगोली के खिलाफ बीएनएस की धारा 109, 351(2)(3) और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।

थानाध्यक्ष मंदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटना स्थल से गोली के खोल भी बरामद किये हैं. बाकी अज्ञात आरोपियों की तलाश में पुलिस छापेमारी कर रही है. जिसे जल्द ही काबू कर लिया जाएगा

0 Comments