ENGLISH HINDI Saturday, March 28, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर नेचण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा नेउपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्तहर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्री राम नवमी उत्सवबाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! डिवाइन कराओके क्लब द्वारा संगीत ही जिन्दगी है-3 का आयोजन 29 को
पंजाब

लुधियाना उपभोक्ता आयोग ने साक्ष्य अधिनियम की शिकायत को आरटीआई बताकर खारिज किया

November 03, 2024 10:48 AM

संजय कुमार मिश्रा/चंडीगढ़

लुधियाना उपभोक्ता आयोग ने भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत सेवा में कमी की शिकायत को आरटीआई बताकर खारिज किया । जिला उपभोक्ता आयोग लुधियाना ने शिकायकर्ता अजय शर्मा के परिवाद संख्या CC/1857/ 2024 को 1 अक्टूबर 2024 को खारिज करते हुए कहा कि आर टी आई के तहत मांगी गई जानकारी नहीं मिलने पर उसी अधिनियम के तहत उपलब्ध उपचार को अपनाया जाना चाहिए उपभोक्ता आयोग में नहीं।

लुधियाना के एक मशहूर पारदर्शी कार्यकर्ता अजय शर्मा जो उपलब्ध कानूनों की सहायता से सरकारी विभागों के कामों में पारदर्शिता लाने एवं भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं, एक आवेदन भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत प्रादेशिक परिवहन कार्यालय लुधियाना को भेजते हैं और कानून के मुताबिक फीस का भुगतान करते हुए कुछ पब्लिक दस्तावेज की सत्यापित प्रतिलिपि की मांग करते हैं। विभाग फीस तो रख लेता है लेकिन वांछित प्रतिलिपि नहीं देता है। नोटिस भेजी जाती है उसे भी विभाग अनदेखा कर देता है।

थक हारकर अजय शर्मा लुधियाना उपभोक्ता आयोग में प्रतिपक्षी के सेवा में कमी की शिकायत देते हैं और वांछित प्रतिलिपि के साथ साथ समुचित मुआवजे की भी मांग करते हैं।

लुधियाना के एक मशहूर पारदर्शी कार्यकर्ता अजय शर्मा जो उपलब्ध कानूनों की सहायता से सरकारी विभागों के कामों में पारदर्शिता लाने एवं भ्रष्टाचार को उजागर करने के लिए सतत प्रयत्नशील हैं, एक आवेदन भारतीय साक्ष्य अधिनियम के तहत प्रादेशिक परिवहन कार्यालय लुधियाना को भेजते हैं और कानून के मुताबिक फीस का भुगतान करते हुए कुछ पब्लिक दस्तावेज की सत्यापित प्रतिलिपि की मांग करते हैं। विभाग फीस तो रख लेता है लेकिन वांछित प्रतिलिपि नहीं देता है। नोटिस भेजी जाती है उसे भी विभाग अनदेखा कर देता है।

एडमिशन सुनवाई वाले दिन वादी ने अपने दावे के समर्थन में आयोग को कई निर्णय का जिक्र करते हैं जैसे बॉम्बे हाईकोर्ट का निर्णय, राष्ट्रीय उपभोक्ता आयोग का निर्णय जिसके मुताबिक कानूनी तौर पर ये बात साफ कर दिया गया है कि, साक्ष्य अधिनियम के तहत फीस देकर सत्यापित प्रतिलिपि चाहने वाला आवेदक एक उपभोक्ता है और प्रतिपक्षी एक सेवा प्रदाता, बावजूद इसके लुधियाना उपभोक्ता आयोग के अध्यक्ष संजीव बत्रा ने प्रतिपक्षी को नोटिस जारी किए बिना ही एडमिशन सुनवाई वाले दिन ही अजय शर्मा के शिकायत को खारिज कर दिया। अपने निर्णय में आयोग ने कहा कि, भारतीय साक्ष्य अधिनियम के अनुसार जिस व्यक्ति को दस्तावेज निरीक्षण का अधिकार है वहीं सत्यापित प्रतिलिपि मांग सकता है। आवेदक ने अपने निरीक्षण के अधिकार को प्रूव नहीं किया, इसलिए वो सत्यापित प्रतिलिपि चाहने का हकदार नहीं है ।

फिर आर टी आई के तहत मांगी गई जानकारी नहीं मिलने पर उसी अधिनियम के तहत उपलब्ध उपचार को अपनाया जाना चाहिए था उपभोक्ता आयोग में नहीं । अपने निर्णय के समर्थन में आयोग ने राष्ट्रिय उपभोक्ता आयोग के निर्णय सतपाल सैनिचेला का जिक्र करते हुए कहा कि आर टी आई से संबंधित कोई भी शिकायत उपभोक्ता आयोग में पोषणीय नहीं है।

वादी अजय शर्मा ने लुधियाना उपभोक्ता आयोग के उपरोक्त निर्णय को पंजाब राज्य उपभोक्ता आयोग में चुनौती दी है जिसे राज्य उपभोक्ता आयोग ने FA/623/2024 से निबंधित कर प्रतिपक्षी को 9 जनवरी 2025 के लिए नोटिस जारी कर दिया है एवं जिला उपभोक्ता आयोग लुधियाना को केस फाइल जमा करने का आदेश दिया है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
बाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! बैलेंसिंग प्रोग्रेस एंड एथिक्स : एआई इन एजुकेशन एंड मेन्टल हेल्थ सपोर्ट विषय पर सेमिनार आयोजित हरियाली की ओर कदम: छात्रों ने सीड बॉल्स बनाकर सीखा गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था श्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़ डेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनाया शाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला दिवस समारोह का आयोजन भारत-पाक सरहद पर मनाया होली उत्सव, बीएसएफ जवानों पर पुष्प वर्षा कर मुंह मीठा कराया