ENGLISH HINDI Saturday, March 28, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
गौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर नेचण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा नेउपलब्धि : श्री चैतन्य गौड़ीय मठ संस्थान के अध्यक्ष भक्ति विचार विष्णु महाराज जी वर्ल्ड वैष्णव एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्तहर्षोल्लास पूर्वक मनाया श्री राम नवमी उत्सवबाबा फरीद मेडिकल यूनिवर्सिटी में 100 करोड़ का घोटाला! डिवाइन कराओके क्लब द्वारा संगीत ही जिन्दगी है-3 का आयोजन 29 को
राष्ट्रीय

सरकार रोजगार के अवसर प्रदान करे तो युवाओं को विदेश जाने की जरूरत ही नहीं: कुमारी सैलजा

Dharam Loona | February 06, 2025 02:58 PM
Dharam Loona

भारत की कूटनीतिक विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए निर्णायक रूप से सरकार को करना होगा कार्य

फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की महासचिव, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सिरसा की सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि जिस प्रकार से अमेरिका सरकार ने 104 भारतीयों को डिपोर्ट किया है उससे केंद्र सरकार को सबक लेना चाहिए, अगर विदेश में नौकरी की तलाश में जाने वाले युवाओं को देश में ही रोजगार उपलब्ध करवा दिया गया होता तो आज ये हालात ने होते।

डोनाल्ड ट्रंप की जय जयकार करने वाले पीएम को ट्रंप ने आईना दिखा दिया है। भारत की कूटनीतिक विश्वसनीयता बनाए रखने के लिए निर्णायक रूप से सरकार को कार्य करना होगा। अगर सरकार देश के श्रमिकों को इजरायल में रोजगार उपलब्ध करवा सकती है तो अपने स्तर पर दूसरे देशों में क्यों नहीं।

कुमारी सैलजा ने कहा कि मानव तस्करी नेटवर्क को खत्म करने, निर्वासित लोगों को वित्तीय और सामाजिक पुन: एकीकरण सहायता प्रदान करने और भविष्य में भारतीयों को ऐसी मुश्किलों से बचाने के लिए पारदर्शी प्रवासन ढांचे की स्थापना करने के लिए हस्तक्षेप की तत्काल आवश्यकता है। सरकार को प्रभावित हजारों लोगों के हितों की रक्षा करने और भारत की कूटनीतिक विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए निर्णायक रूप से कार्य करना चाहिए।

मीडिया को जारी बयान में कुमारी सैलजा ने कहा कि अमृतसर एयरपोर्ट पर 104 लोगों को लेकर जो अमेरिकी विमान उतरा है, उसमें हरियाणा के 33 नागरिक नागरिक भी शामिल है। इनमें से अधिकतर वे लोग है तो रोजगार की तलाश में अपनी जमीन और मकान बेचकर या गिरवी रखकर गए थे। अमेरिकी सरकार अभी सैकड़ों लोगों को भारत भेजने की तैयारी कर रही है। सरकार को इस मुद्दे पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए और अमेरिकी अधिकारियों के साथ बातचीत करने और निर्वासित व्यक्तियों के साथ सम्मानजनक व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए किए जा रहे कूटनीतिक उपायों की रूपरेखा तैयार करनी चाहिए।

कुमारी सैलजा ने कहा कि मानव तस्करी नेटवर्क को खत्म करने, निर्वासित लोगों को वित्तीय और सामाजिक पुन: एकीकरण सहायता प्रदान करने और भविष्य में भारतीयों को ऐसी मुश्किलों से बचाने के लिए पारदर्शी प्रवासन ढांचे की स्थापना करने के लिए हस्तक्षेप की तत्काल आवश्यकता है। सरकार को प्रभावित हजारों लोगों के हितों की रक्षा करने और भारत की कूटनीतिक विश्वसनीयता को बनाए रखने के लिए निर्णायक रूप से कार्य करना चाहिए।

कुमारी सैलजा ने कहा है कि सरकार को देश में ही रोजगार उपलब्ध कराने की दिशा में गंभीरता से कदम उठाना चाहिए अगर सरकार ने खाली पदों पर नियुक्तियों की होती तो लाखों को रोजगार मिल गया होता, हरियाणा में अभी दो लाख पद खाली पड़े हुए है। अगर युवाओं को देश में ही रोजगार मिले तो उन्हें रोजगार की तलाश में विदेश जाने की जरूरत ही नहीं है। एक ओर सरकार हजारों युवाओं को इजराइल में रोजगार पाने का मौका दे सकती है तो दूसरे राज्यों में क्यों नहीं। कुमारी सैलजा ने विदेश में नौकरी का सपना पालने वाले से एक अपील में कहा है कि अमेरिका या किसी अन्य देश में जाने का सपना है तो जरूर जाइए लेकिन किसी गलत रास्ते से नहीं बल्कि तमाम वैध दस्तावेजों के साथ ताकि उन्हें इस तरह का दिन कभी ना देखना पड़े।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और राष्ट्रीय ख़बरें
'शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशाँ होगा' अलविदा कह गए दोस्त, यादों से कहाँ बिछुड़ते हैं…! खास खबर: जरूरत 18 हजार पैसेंजर ट्रेन की, चल रही हैं सिर्फ 13 हजार कृष्ण राज अरुण बने न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष दादी हृदयमोहिनी की पांचवी पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि पहल कदमी: राजिंदर गुप्ता ने निजी सोशल मीडिया पर राज्यसभा में उठाया मुद्दा चटगांव हिल ट्रैक्ट्स: क्या पूर्वोत्तर भारत के लिए उभरती सुरक्षा चुनौती? होली : बुराई पर अच्छाई की जीत........ गैंडे की रक्षा से विकास की पटरी तक: असम ने संरक्षण की मिसाल कायम की 10वीं एवं 12वीं की परीक्षाओं में कैसे हासिल करें सफलता , शिक्षा जगत के माहिर मोटीवेटर चरणजीत कुमार मित्तल दिए टॉप-10 टिप्स