Tuesday, 01 September 2026
Breaking News
‘एकम न्याय संवाद’ आयोजित: सांसदों और न्यायिक क्षेत्र के दिग्गजों ने राष्ट्रीय पुरुष आयोग की आवश्यकता पर किया मंथन डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी फाउंडेशन फाजिल्का का गठन, एडवोकेट परवीन धन्जू बने प्रधान किराए के मकान से अवैध शराब की 90 पेटियां बरामद, पुलिस को चकमा दे आरोपी पति-पत्नी फरार, छापेमारी जारी राम लीला की तैयारियों को लेकर श्री सेवा समिति रामलीला सभा की बैठक "तीयां सौण दीयां" का शानदार आयोजन  भारत-पाक सरहद के नजदीक वृक्षों पर पक्षियों के लिए दाना सहित घोंसले लगाये असम और मणिपुर में NRC का मुद्दा फिर गरमाया "अश्लीलता" का दायरा और परिभाषा बदलने की ज़रूरत श्री शिव मंदिर, सेक्टर-39 डी में दिव्य गौ कथा एवं भजन संकीर्तन का आयोजन ना खाऊंगा ना खाने दूँगा, क्या ये नियम सिर्फ विपक्षियों के लिए है, मित्रों के लिए नहीं ?
चंडीगढ़ Trending

जगद्गुरु पंचानंद गिरि जी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई

Read in:Hindi

दीपक सिंह जीरकपुर

जगद्गुरु पंचानंद गिरि जी महाराज को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर स्कूल की डायरेक्टर डॉक्टर सरबजीत कौर, प्रिंसिपल दर्शन देवी, पंडित बलवान भारद्वाज के अलावा तथास्तु कोर कमेटी के मेंबर दविंदर कौर संधू, हंसराज शर्मा, डॉक्टर राजेश भारद्वाज और जितेंद्र सिंह इत्यादि के अतिरिक्त स्कूल की कोऑर्डिनेटर मंजू अनेजा तथा स्कूल का सारा स्टाफ व स्कूल के सारे बच्चे शामिल थे.

इस मौके पर पंडित बलवान भारद्वाज द्वारा हवन किया गया और पूजा आरती की गई जिसमें डॉक्टर सरबजीत कौर ने आहुति देकर और सब लोगों ने हवन में आहुति देकर अपना योगदान दिया, इस मौके पर भावभीनी आवाज़ मे डॉक्टर सरबजीत ने कहा कि आज हमारे गुरु जी को समाधि दी गई थी हालांकि इस घटना को दो वर्ष हो गये है लेकिन ऐसे लगता है कि जैसे कल ही की बात है.

यकीनी रूप से वो शारीरिक तौर पे वह हमारे बीच नहीं है लेकिन आध्यत्मिक तौर पे हमारे अंदर अभी तक मौजूद हैं, उनकी बातें हमारे दिल में जब तक हम जिंदा रहेंगे, हमारे अंदर रहेगीl इस मौके पर बच्चों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बलवान पंडित जी द्वारा आए हुए लोगों और हमारे स्कूल के बच्चों को आशीर्वाद मिला. हमारी भगवान से यही प्रार्थना है कि जगतगुरु पंचानंद गिरि जी महाराज का साया हम पर हमेशा बना रहेl