Thursday, 05 November 2026
Breaking News
मुख्यमंत्री ने तीसा में एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन को दिखाई हरी झंडी करोड़ों की साइबर धोखाधड़ी और क्रिप्टोकरेंसी घोटाले में हाईकोर्ट ने आरोपियों की अग्रिम जमानत खारिज की नेत्र दान महा कल्याण: जाते जाते दो जनों को रौशन कर गए स्वर्गीय श्री ब्रह्म नारायण नारंग जाल बिछाकर कारोबारी की जमीन हड़पने की साजिश, 5 करोड़ का फर्जी एग्रीमेंट बनाकर बेचने का आरोप इंसाफ रैलीः पांच मिनट में साबित कर दूंगा कि मोदी देशद्रोही है: राहुल गांधी दिल्ली अक्षरधाम मंदिर में 5 से 10 नवंबर तक आयोजित होगा भव्य दीपावली एवं अन्नकूट महोत्सव जीवन के बाद भी दूसरों को जीवन देने वाले परिवारों को मिलेगा सम्मान तथास्तु चैरिटेबल सोसाइटी का दिवाली कार्निवल 2026 भव्य रूप से संपन्न ब्रह्मलीन भगत कुलदीप साहु की पुण्यतिथि मनाई राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने तेजस ओलंपियाड के पोस्टर का किया लोकार्पण
चंडीगढ़ Trending

हिमाचल पुलिस के विश्वविख्यात आर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ़ द पाइंस की संगीतमय प्रस्तुति ने सभी को झूमने को मजबूर कर दिया

Read in:Hindi

हिमाचल प्रदेश को देवी-देवताओं व वीर शहीदों की भूमि के तौर पर याद करते हुए गौरव का अहसास कराया अनुराग ठाकुर ने

(MOREPIC1)(MOREPIC2)  फेस2न्यूज/चण्डीगढ़ :

हिमाचल महासभा, चण्डीगढ़ द्वारा हिमाचल दिवस के उपलक्ष्य में एक भव्य सांस्कृतिक संध्या मेलोडीज़ ऑफ़ माउंटेंस का आयोजन टैगोर थिएटर में किया गया जिसमें सांसद ओर पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर मुख्य अतिथि एवं सांसद सतनाम सिंह संधू, भाजपा के हिमाचल प्रदेश के प्रभारी संजय टंडन, स्थानीय बीजेपी अध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा व कांग्रेस प्रधान एचएस लक्की विशेष अतिथि थे।

इस अवसर पर हिमाचल पुलिस के विश्वविख्यात आर्केस्ट्रा हारमनी ऑफ़ द पाइंस ने संगीतमय प्रस्तुति दी, जिसका सभी को उत्सुकता से इन्तजार था। इसके तहत विभिन्न हिंदी व हिमाचली गानों को प्रस्तुत किया गया जिस पर सभी झूमने को मजबूर हो गए।

इस अवसर पर हिमाचली लोकनृत्य नाटी और झमाकड़ा को चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किया।

अनुराग ठाकुर ने इस मौके पर हिमाचल वासियों को हिमाचल दिवस की शुभकामनाएं देते हुए प्रदेश को देवी-देवताओं व वीर शहीदों की भूमि के तौर पर याद करते हुए गौरव का अहसास कराया।

0 Comments