ENGLISH HINDI Monday, March 23, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
'शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशाँ होगा'महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करने और उनके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने हेतु सम्मान समारोह आयोजितप्री-प्राइमरी वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 20 अप्रैल से बैलेंसिंग प्रोग्रेस एंड एथिक्स : एआई इन एजुकेशन एंड मेन्टल हेल्थ सपोर्ट विषय पर सेमिनार आयोजितहरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल चिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेशचिकित्सा लापरवाही में आईवी अस्पताल दोषी, मृतक 19 वर्षीय छात्रा गुरप्रीत कौर के परिवार को 45 लाख का मुआवजा देने के आदेश
कविताएँ

नज़र को नज़र से मिलाता गया मैं

September 23, 2025 11:33 AM

ग़ज़ल

नज़र को नज़र से मिलाता गया मैं
तराने वो उल्फ़त के गाता गया मैं

तुझे जब भी पाया तसव्वुर में मैने
ख्यालों के गुलशन सजाता गया मैं

लिखे गीत मैंने तेरे गेसुओं पे
अदाओं पे मिसरे बनाता गया मैं

कहानी वो किस्से वो परियों की बातें
सुनी थीं जो मां से सुनाता गया मैं

मुहब्बत का मेरी ये जादू तो देखो
तुम्हीं को तुम्हीं से चुराता गया मैं

लिखे थे कभी जो मुहब्बत में तेरी
तराने वही गुनगुनाता गया मैं

न रोया कभी भी न आंसू बहाए
भले चोट पे चोट खाता गया मैं

-- मनमोहन सिंह 'दानिश'

उल्फ़त: प्यार, मुहब्बत
तसव्वुर: ख्याल, कल्पना
मिसरा: किसी शेर की एक पंक्ति

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें