ENGLISH HINDI Saturday, March 14, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था 37 वर्षों में पहली बार वसंत उत्सव का आयोजन सूरजकुंड मेले की तर्ज पर , मुख्यमंत्री नायब सिंह ने किया शुभारंभहरियाणा सीएम के मुख्य प्रधान सचिव राजेश खुल्लर श्री सत्य साईं रन एंड राइड–वॉक एवं साइकिल रैली में भाग लेंगेशहर भ्रमण पर निकलेंगे साईं : श्री साईं पालकी शोभा यात्रा 15 मार्च कोश्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार कृष्ण राज अरुण बने न्यूजपेपर्स एसोसिएशन आफ इंडिया के कार्यकारी अध्यक्ष प्रशासक के दरबार में उठाई हल्लोमाजरा में नए स्कूल भवन की मांगदादी हृदयमोहिनी की पांचवी पुण्य तिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि
कविताएँ

बड़ी बेचैन करती हैं सभी यादें वो बचपन की.....

October 28, 2025 09:35 AM

                         ग़ज़ल

बड़ी बेचैन करती हैं सभी यादें वो बचपन की
मुझे सोने नहीं देती कभी यादें वो बचपन की

अकेला मैं नहीं रहता कभी तन्हाइयों में भी
मेंरे तो साथ रहती हैं सदा यादें वो बचपन की

कभी जब मैं लगूं रोने नमी आंखों में आ जाए
गले मुझ को लगाती हैं यही यादें वो बचपन की

कभी जो साथ पढ़ते थे मिलें जब बाद मुद्दत के
चली आतीं उन्हीं के साथ सब यादें वो बचपन की

उदासी जब कभी घेरे उड़ा दे नींद रातों की
मुझे लोरी सुनाती हैं मेरी यादें वो बचपन की

मेरे साथी सभी बिछुड़े कभी मिलने नहीं आते
मगर मां से मिलाती हैं मुझे यादें वो बचपन की

गमों का बोझ बढ़ जाए परेशानी सताए जब
सहारा मुझको देती हैं मेरी यादें वो बचपन की

गया जिस दिन ज़माने से अकेला मैं न जाऊंगा
मेरे तो साथ जाएंगी सभी यादें वो बचपन की

                 - मनमोहन सिंह 'दानिश'

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें