ENGLISH HINDI Saturday, April 04, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
नालागढ़ की कैनविन फैक्ट्री को लेकर भाजपा और कांग्रेस खामोश लौंगोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में आयोजित किया रक्तदान शिविर, 101 यूनिट एकत्रितपंचकूला अमरावती क्रिकेट अकादमी ने कुरुक्षेत्र क्रिकेट अकादमी को 1 विकेट से हराकर छठे लाला अमरनाथ अग्रवाल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीतापंजाब की आढ़ती एसोसिएशन ने हरियाणा के मुख्यमंत्री से की मुलाकात, पंजाब सरकार की नीतियों पर जताई चिंतावेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर को बड़ा झटका, टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी की शिकायतें खारिजक्या जुबीन गर्ग को चुनावी सरगर्मी के बीच लाना चाहिए!सूफी गायक माशा अली और वरिष्ठ कलाकार विंदर नाथू माजरा ने तरुण भण्डारी से भेंट कीएक शाम खाटू वाले के नाम 1 अप्रैल को
कविताएँ

इक साथ चले हैं मंज़िल को

September 26, 2025 09:05 AM

इक साथ चले हैं मंज़िल को

मंज़िल को पा कर आएंगे

इक नया सवेरा लाना है
इक नया सवेरा लाएंगे

अधिकार की ख़ातिर लड़ना भी
हो जाता है इक दिन लाज़िम है
देश की ख़ातिर मरना भी
हो जाता है इक दिन लाज़िम है
जब तक सांस चले साथी
हम यूं ही लड़ते जाएंगे
इक साथ चले..........

भूख ग़रीबी की ये लानत
हम सब पर अब भारी है
दुनियां के बाज़ारों में
बिक रही अब नारी है
जब तक भूख रहे जग में
हम तख्तों से टकराएंगे
इक साथ चले.....

ख़ून खराब होता है
हर दम मज़हब के नाम पर
मज़लूम यहां पर मरते हैं
हर दम मज़हब के नाम पर
मज़हब की इन दीवारों को
सबसे पहले गिरवाएंगे
इक साथ चले.....

ऐ ज़ालिम तेरी रग रग में
झूठ, दगा, मक्कारी है
ये तख़्त- ओ- ताज नहीं तेरा
अपनी भी हिस्सेदारी है
इक दिन दिल्ली की गद्दी पर
मज़दूरों को बिठलाएंगे
इक साथ चले ...

इश्क मुहब्बत की शायरी
बहुत हुई अब जाने दो
फूलों कलियों की शायरी
बहुत हुई अब जाने दो
अपनी ग़ज़लों नज़्मों से
अब तो शोले बरसाएंगे

इक नया सवेरा लाना है
इक नया सवेरा लाएंगे
इक साथ चले हैं मंज़िल को
मंज़िल को पा कर आएंगे
इक नया सवेरा लाना है
इक नया सवेरा लाएंगे

-- मनमोहन सिंह 'दानिश'

(दुनियां के हर मेहनतकश को समर्पित)

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें