ENGLISH HINDI Sunday, March 01, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
नशा तस्करी के विरूद्ध हिमाचल पुलिस का व्यापक अभियान, एंटी चिट्टा अभियान के तहत 145 स्थानों पर कार्रवाईसरगुन अरोड़ा ने चंडीगढ़ मास्टर्स स्टेट बैडमिंटन चैंपियनशिप में जीता ट्रिपल क्राउनइन्साफ को दर दर भटक रहा राजकुमार जांगड़ा का परिवार, गिरफ्तारी पर उठे सवालकेंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधीये दिल ये पागल दिल मेरा...वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजनसेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र कियाडेरा बस्सी में तैनात सब-फायर ऑफिसर रिश्वत के आरोप में गिरफ्तार
कविताएँ

हमारी जिंदगी बस एक उलझी सी कहानी है

December 01, 2025 10:49 AM

                    ग़ज़ल

हमारी जिंदगी बस एक उलझी सी कहानी है
हमेशा कुछ नहीं रहता यहां हर चीज़ फ़ानी है

गिरेगी एक दिन लाज़िम टिकेगी और ये कितना
लगी ईंटें सभी हिलने इमारत ये पुरानी है

कभी भी रोक मत लेना बढ़े कदमों को राहों में
अभी तो दूर है मंज़िल सुनो जो तुमको पानी है

किसी को कुछ नहीं लेना हमारी ज़र ज़मीनों से
करेंगे काम हम जो भी वही अपनी निशानी है

नहीं कुछ भी बचा मेरा न कोई आस है 'दानिश'
मुझे तो राख बस अपने ख्वाबों की उठानी है

-- मनमोहन सिंह 'दानिश'

फानी: नश्वर, खत्म हो जाने वाली

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें