ENGLISH HINDI Monday, October 27, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
तिरुपति के आध्यात्मिक सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुवानंद का चंडीगढ़ प्रवास 6 दिसंबर सेसैन सभा की सामाजिक व धार्मिक कार्यक्रमों के संचालन को प्लॉट की मांग पर विधायक ने दिया आश्वासनसंत नामदेव जी का जीवन प्रेम, भक्ति और समानता का प्रतीक: नायब सिंह सैनी इंडस हॉस्पिटल ने कैंसर मरीजों के लिए रेडिएशन थेरेपी की नई सुविधा शुरू कीनवाचार और जज़्बे का संगम: बोल्ड फ्रेमी एंटरटेनमैंट के साथ कंवलप्रीत सिंह और रोहित कुमार का ‘11:11’ बना विश्व रिकॉर्डसाहित्य अकादमी द्वारा डीएवी कॉलेज के सहयोग से विचार संगोष्ठी का आयोजनलव जिहाद, धर्मांतरण एवं गौ-हत्या आदि विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक समस्याओं पर चर्चामहिला क्रिकेट विश्वकप: भारत अंतिम चार में, पर अपनी खामियों पर ध्यान देना होगा
धर्म

तिरुपति के आध्यात्मिक सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुवानंद का चंडीगढ़ प्रवास 6 दिसंबर से

October 27, 2025 08:47 PM

7 दिसंबर को चण्डीगढ़ क्लब में मंगलदर्शन एवं अमृतवर्षा सभा में मुख्यमंत्री नायब सैनी आशीर्वाद प्राप्त करेंगे

 चण्डीगढ़

तिरुपति के आध्यात्मिक सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुवानंद जी महाराज दिसंबर माह की 6 तारीख को चंडीगढ़ की जनता को आशीर्वाद देने पहुंच रहे हैं। यह जानकारी विश्व धर्म चेतना मंच के राष्ट्रीय कन्वीनर भूपिंदर जैन ने दी।

उन्होंने बताया गुरुदेव 7 दिसंबर को चंडीगढ़ क्लब के कमांडो लॉज में दोपहर 3 बजे मंगलदर्शन एवं अमृत वर्षा करेंगे। इस मौके पर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी गुरुजी का आशीर्वाद प्राप्त करेंगे। इस संदर्भ में संस्थान के पदाधिकारियों ने भूपिंदर जैन के नेतृत्व मुख्यमंत्री से उनके आवास पर मुलाकात कर निमंत्रण दिया, जिस पर मुख्यमंत्री ने अपनी सहमति दे दी। जैन ने बताया 4 दिन के गुरु जी के कार्यक्रम की रूप रेखा तैयार कर ली हैं। इसमें पंजाब हरियाणा चंडीगढ़ के कई नेता, अधिकारियों ने शामिल होने की सहमति दी है।

उन्होंने बताया कि पंजाब एवं हरियाणा के राज्यपालों से भी मिलने का समय मांगा है। गुरुदेव लगभग 6 साल के अंतराल के बाद चंडीगढ़ पधार रहें है। पिछले दिनों मॉरीशस के प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम अपनी पत्नी सहित तिरुपति में, सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुवर से आशीर्वाद लेने पहुंचे। प्रधानमंत्री नवीनचंद्र रामगुलाम ने बताया कि वे गुरुजी के आशीर्वाद व उन द्वारा दिए दिशा निर्देश से ही प्रधानमंत्री बने।

श्री गुरु सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुवर तिरुपति अपने दिव्य ज्ञान, मंत्र और सिद्धियों के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने हिमालय में गहन साधना की और अष्ट सिद्धियों और नव निधियों का ज्ञान प्राप्त किया। उनका आश्रम, श्री ब्रह्मर्षि आश्रम, तिरुपति के रामचंद्रपुरम मंडलम में स्थित है, जहां वह लाखों भक्तों का मार्गदर्शन करते है। कई लोगों का मानना है कि उनके मार्गदर्शन से उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव आया है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और धर्म ख़बरें
श्री हनुमंत धाम में श्री हनुमान जयंती उत्सव 24 से श्री चैतन्य गौड़ीय मठ में गोवर्धन पूजा व अन्नकूट महोत्सव मनाया गया आ रहे हैं वो मेरे साईं... सांसारिक सुखों में नृत्य करना और ठाकुर के लिए नृत्य करना दोनों अलग अलग सुख देता है : इंद्रेश महाराज श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी सेक्टर 46 के दशहरा में सोने की लंका व 101 फुट ऊँचे रावण के पुतले का दहन होगा खास आकर्षण का केंद्र हमें खुल कर भगति और ज्ञान का दान करना चाहिए : इंद्रेश महाराज तीसरे दिन कथावाचक श्री इंद्रेश महाराज जी ने शरद पूर्णिमा की असल महिमा का गुणगान किया, इंद्रेश महाराज ने भगतों को कथा सुना मंत्रमुग्घ किया और रावण सीता का हरण करके ले गया... हनुमान जी ने अपने दर्शन दे, सभी को खुश कर दिया कथा के दूसरे दिन इंद्रेश महाराज ने कथा के माध्यम से बरसाना के मोर कुटी के दर्शन करवाए