ENGLISH HINDI Friday, December 19, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
महिला एवं बाल विकास विभाग कार्यालय की लापरवाही, आरटीएस कमीशन ने 15 हजार के जुर्माने व शिकायतकर्ता को 5 हजार मुआवजा देने के आदेशराज्यपाल ने आईएएंडएएस अधिकारियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ कियाविदेशी निवेश के विरोध में भारतीय जीवन बीमा निगम पंचकूला एम्प्लॉइज यूनियन ने धरना और प्रदर्शन कियाफीडफ्रंट के नवनिर्वाचित पत्रकारों ने शपथ ग्रहण कीपंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक ने समाजसेवी बलविंदर सिंह को किया सम्मानित वो जब याद आए… मोहम्मद रफ़ी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि'मैदान' भारत में किसी भी खेल पर बनी सर्वश्रेष्ठ फिल्मआचार्य कुल संस्था और संवाद साहित्य मंच द्वारा नलिन आचार्य के नाम से अवार्ड की घोषणा
धर्म

मन को प्रसन्न रखना सबसे बड़ा तप : सुधांशु जी महाराज

November 03, 2025 08:14 PM

  
  
फेस2न्यूज /
पंचकूला

विश्व जागृति मिशन द्वारा आयोजित चार दिवसीय सनातन संस्कृति जागरण अभियान महोत्सव के समापन समारोह में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास मंत्री मनोहर लाल खट्टर, सनातन के रक्षक मौनी रामदास जी महाराज ने सनातन के प्रति अपनी निष्ठां जताई।

इस मौके पर परम पूज्य महाराजश्री ने कहा कि मानव जीवन को ऊंचा उठाने के लिए हम सभी को सनातन धर्म से जुड़ना होगा तथा शिक्षा का पाठ पढ़ना होगा। उन्होंने कहा बोलो ऐसा कि प्यारा हो, लेकिन सच हो। जो हित करने वाला हो वह बोलना और विश्व में शान्ति तथा घर में शान्ति हो। अपने मन को प्रसन्न रखना सबसे बड़ा तप है।

सनातन संस्कृति जागरण अभियान महोत्सव में मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि आज हमारा प्यारा भारत देश विश्व गुरु बनने की ओर अपना कदम बढ़ा रहा है और ऐसे में हमारे राष्ट्रीय सन्तों की भूमिका अति महत्वपूर्ण है। पूज्य गुरुदेव श्री सुधांशु जी महाराज से मैं जब भी मिला वह हमेशा राष्ट्र उत्थान की करते बात करते रहे। आज सम्पूर्ण देश को दिशा देने का जो कार्य कर रहे हैं वह सराहनीय है।

भगवत कृपा के माध्यम से कर्म करना एक जीता-जागता उदाहरण है। पूज्य महाराज जी जो देशभर में गुरुकुलों की स्थापना का कार्य करने जा रहे हैं वह बहुत ही अच्छा कार्य होगा और देश का विकास होगा। महाराज जी निर्माण से चरित्र निर्माण और समाज का निर्माण कर रहे हैं l यह हमारा देश शान्ति वाला देश और गीता की धरती कृष्ण की धरती है।

पूज्य आचार्य राजेश्वरानंद जी महाराज ने महान सन्त राष्ट्र गौरव भक्ति प्रेम साधना की प्रतिमूर्ति सुधांशु जी महाराज और दीदी जी को नमन करते हुए कहा कि महाराज जी के परिकल्पना जो चल रहे हैं वह आत्मा से परमात्मा तक मार्ग दे रहे हैं। हम अपने जीवन को यज्ञमय बनाएं। उन्होंने भारत का उद्धार होने का माध्यम गुरुकुल को बताते हुए सराहना की।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और धर्म ख़बरें
गौड़ीय मठ और इस्कॉन के संस्थापक सरस्वती ठाकुर प्रभुपाद जी की 89वी पुण्यतिथि मनाई श्री संतोषी माता मंदिर में धूमधाम से मनाई गई श्री अन्नपूर्णा माता जयंती श्री सत्य साई बाबा की 100वीं जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई श्रीराम कथा में केवट प्रसंग व भरत मिलाप के मार्मिक वर्णन से नम हुई आंखें श्री रेणुका जी झील पर प्रतिदिन आरती की पहल सराहनीयः राज्यपाल गुरु नानक के संदेश किरत करो, नाम जपो, वंड छको को अपनाना जरूरी : प्राचार्य डॉ. जसविंदर सिंह खाटू श्याम बाबा का जन्मोत्सव श्री श्याम संकीर्तन करके मनाया सनातन संस्कृति के तीन पायदान यज्ञ, दान व तप : सुधांशु महाराज मठ मंदिर में गोपाष्टमी धूमधाम से मनाई गई तिरुपति के आध्यात्मिक सिद्धगुरु श्री सिद्धेश्वर ब्रह्मऋषि गुरुवानंद का चंडीगढ़ प्रवास 6 दिसंबर से