ENGLISH HINDI Saturday, March 07, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
चंडीगढ़

गौड़ीय मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वां जन्मदिन मनाया

March 07, 2026 07:45 PM

  फेस2न्यूज/चंडीगढ़  

श्री चैतन्य गौड़ीय मठ, सेक्टर 20 में पूर्व आचार्य त्रिदंडी स्वामी श्री भक्तिभूषण भागवत महाराज जी का 100वां जन्मदिन बहुत ही हर्षोल्लास उमंग एवं विधिविधानपूर्वक मनाया गया। मठ मंदिर के प्रवक्ता जयप्रकाश गुप्ता ने बताया कि प्रातः काल मंगल आरती के पश्चात संकीर्तन कथा प्रवचन का आयोजन किया गया।

भक्तों को संबोधित करते हुए चैतन्य गौडिया मठ के स्वामी सन्यासी त्रिदंडी स्वामी श्री भक्ति प्रकाश सिद्धांती महाराज ने भक्तों को संबोधित करते हुए कहा कि श्री भागवत महाराज जी अपना पूरा जीवन भगवान श्री चैतन्य महाप्रभु जी द्वारा प्रदत्त शुद्ध कृष्ण भक्ति का संदेश एवं सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के लिए पूरी तरह से समर्पित कर दिया था।

12 बरस की अल्पायु में यह आध्यात्मिक विचार से आकर्षित होकर श्री त्रिदंडी स्वामी भक्ति दायित्व माधव गोस्वामी जी महाराज जी के सानिध्य में आकर भक्तिमय जीवन व्यतीत करने लगे थे। वे प्रतिदिन प्रातः काल 3:00 बजे उठकर दोपहर तक तीन लाख हरि नाम का जाप किया करते थे। तत्पश्चात अन्न ग्रहण करते थे।

12 बरस की अल्पायु में यह आध्यात्मिक विचार से आकर्षित होकर श्री त्रिदंडी स्वामी भक्ति दायित्व माधव गोस्वामी जी महाराज जी के सानिध्य में आकर भक्तिमय जीवन व्यतीत करने लगे थे। वे प्रतिदिन प्रातः काल 3:00 बजे उठकर दोपहर तक तीन लाख हरि नाम का जाप किया करते थे। 

इनका उपदेश था कि 84 लाख योनियों में भटकने के बाद मनुष्य को बड़ी मुश्किल से मनुष्य जन्म मिलता है। यह जीवन भगवान के घर वापस जाने का मुख्यद्वार है। यदि अब भूल बस हमने यह मौका खो दिया तो फिर 84 लाख योनियों में भटकना पड़ेगा, इसलिए वह दबाव देखकर कहते थे कि अधिक से अधिक अपना जीवन भगवान को समर्पित कर अपना जीवन यापन करना चाहिए।

उनका कहना था कि समर्पण का अर्थ जंगलों में जाकर तपस्या करना नहीं है घर गृहस्थी में रहकर ही अपना हरि नाम जाप और संकीर्तन, और भगवान के लिए सेवा के लिए जीवन होना चाहिए। सभी प्रकार के दुखों का निवारण सिर्फ सिर्फ हरि नाम संकीर्तन द्वारा ही हो सकता है। कार्यक्रम में उन्हें शुद्ध देसी घी के सौ दीपकों द्वारा आरती उतारी गई तथा उन्हें 56 तरह के स्वादिष्ट व्यंजनों का भोग लगाया गया। भक्तों ने अपने महानायक के 100 वर्ष जन्म के उपलक्ष में नृत्य गान संकीर्तन का आनंद लिया। कार्यक्रम के पश्चात सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने भगवान को अर्पित स्वादिष्ट महाप्रसाद ग्रहण किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और चंडीगढ़ ख़बरें
डॉ. गुरवारिस सिंह ने गुरमत संगीत के क्षेत्र में स्थापित किया अनोखा मील का पत्थर होलिका दहन पर परिवार की सुख-शांति, स्वास्थ्य और समृद्धि की कामना की मैं तुम संग होली खेलूँगी... महापौर ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लाहौल-स्पीति के लिए रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया इन्साफ को दर दर भटक रहा राजकुमार जांगड़ा का परिवार, गिरफ्तारी पर उठे सवाल वरिष्ठ नागरिक एसोसिएशन की बुक लवर्स फोरम की मासिक बैठक का आयोजन सेक्टर-50 जीसीसीबीए के एनएसएस और रेड रिबन क्लब ने थैलेसीमिया रोगियों के लिए 107 यूनिट रक्त एकत्र किया रोज़ फेस्टिवल में 10 रुपये के नए नोटों के लिए मारामारी, लगी लंबी कतारें हिमाचल महासभा ने धनास में स्वच्छता अभियान चलाया ऊर्जा और उत्कृष्टता के दो दिन: 16वाँ वार्षिक एथलेटिक मीट सफलतापूर्वक संपन्न