ENGLISH HINDI Tuesday, March 24, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
बरनाला का सहजदीप बना बॉक्सिंग चैंपियन रंग-बिरंगे गुब्बारे आकाश में छोड़ मठ मंदिर के वार्षिक महोत्सव शुभारंभ 'शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले वतन पर मरने वालों का यही बाकी निशाँ होगा'महिलाओं की उपलब्धियों को उजागर करने और उनके प्रति समाज में जागरूकता फैलाने हेतु सम्मान समारोह आयोजितप्री-प्राइमरी वार्षिक समारोह में नन्हे-मुन्नों ने बिखेरा प्रतिभा का रंग52वीं अखिल भारतीय शहीद भगत सिंह ट्रॉफी अंडर-16 डे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट 20 अप्रैल से बैलेंसिंग प्रोग्रेस एंड एथिक्स : एआई इन एजुकेशन एंड मेन्टल हेल्थ सपोर्ट विषय पर सेमिनार आयोजितहरियाणा पुलिस ने लॉन्च किया ‘अभेद्य’ मोबाइल ऐप, रंगदारी कॉल्स पर लगेगी लगाम , देश में पहली अनूठी पहल
पंजाब

पटियाला के इंजीनियर से मांगे डेढ करोड, पेशगी के तौर पर अवैध पांच लाख वसूल करते खरड़ ​निवासी विजिलेंस ने किया रंगे हाथों काबू

January 31, 2023 04:07 PM

  फेस2न्यूज/चंडीगढ़ 

पंजाब विजीलैंस ब्यूरो ने आज एक प्राईवेट व्यक्ति लाल चंद बांसल, निवासी गूगा माडी कॉलोनी, खरड़, जि़ला एस.ए.एस. नगर को पटियाला के म्यूनिसिपल इंजीनियर बलदेव राज वर्मा से विजीलैंस ब्यूरो को शिकायत करने की धमकी देकर जबरन पैसे वसूलने के दोष अधीन गिरफ़्तार किया है।

विजीलैंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त अधिकारी ने ब्यूरो को दी शिकायत में दोष लगाया है कि उक्त प्राईवेट व्यक्ति उसे ब्यूरो के पास शिकायत करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रहा है। उसने बताया कि उक्त कथित ब्लैकमेलर शिकायत वापस लेने के बदले उससे 2 करोड़ रुपए की माँग कर रहा है, जिसमें से 50 लाख रुपए नकद और 1.50 करोड़ रुपए की जायदाद देने के लिए कह रहा है।

शिकायतकर्ता अधिकारी ने इस सम्बन्धी सारी बातचीत रिकॉर्ड कर ली, क्योंकि वह जबरन वसूली की रकम नहीं देना चाहता था, परन्तु उसने दोषी को टोकन मनी के तौर पर 5 लाख रुपए देने का झूठा वादा किया है।

शिकायतकर्ता ने यह भी दोष लगाया है कि इससे पहले मुलजि़म लाल चंद बांसल ने उसके खि़लाफ़ साल 2015 और 2017 में भी दो शिकायतें दर्ज करवाई थीं, परन्तु विजीलैंस ब्यूरो ने पड़ताल के बाद में दोनों शिकायतें दफ़्तर दाखि़ल कर दी थीं।

 इस शिकायत की प्राथमिक जाँच के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया और दोषी लाल चंद को दो सरकारी गवाहों की हाजिऱी में 5 लाख रुपए लेते हुए टी.डी.आई. कॉलोनी खरड़ के पास से गिरफ़्तार कर लिया। इस सम्बन्धी विजीलैंस ब्यूरो के थाना उडन दस्ता-1 पंजाब, एस.ए.एस. नगर में आई.पी.सी. की धारा 419, 420, 384 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया और इस मामले की अगली जाँच जारी है।

 गिरफ़्तारी के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उसके घर की तलाशी ली, जिस दौरान 70 के करीब फाइलें, अलग-अलग दस्तावेज़ और नोट गिनने वाली मशीन के अलावा एक लैपटॉप भी बरामद किया, जिसमें अलग-अलग सरकारी अधिकारियों के खि़लाफ़ दर्ज शिकायतों सम्बन्धी डिजिटल फाइलें हैं। पुलिस द्वारा पहले भी उसके विरुद्ध धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।

उन्होंने आगे बताया कि उपरोक्त दोषी की गिरफ़्तारी के उपरांत विजीलैंस ब्यूरो की टीम ने उसके घर की तलाशी ली, जिस दौरान 70 के करीब फाइलें, अलग-अलग दस्तावेज़ और नोट गिनने वाली मशीन के अलावा एक लैपटॉप भी बरामद किया, जिसमें अलग-अलग सरकारी अधिकारियों के खि़लाफ़ दर्ज शिकायतों सम्बन्धी डिजिटल फाइलें हैं। पुलिस द्वारा पहले भी उसके विरुद्ध धोखाधड़ी के दो अलग-अलग मुकदमे दर्ज किए गए थे।

प्राथमिक जाँच के दौरान यह बात सामने आई है कि उपरोक्त दोषी सरकारी कर्मचारियों के विरुद्ध आर.टी.आई. और शिकायतें दर्ज करवाता था और बाद में वह सम्बन्धित अधिकारियों के विरुद्ध कोई जाँच/शिकायत ना करवाने संबंधी घोषणा पत्र देकर ऐसी शिकायतें वापस ले लेता था। पहले भी उक्त मुलजि़म ने नगर काऊंसिल, खरड़ में घोषणा पत्र दिया था कि वह शिकायतकर्ता बलदेव राज वर्मा के खि़लाफ़ आर.टी.आई. के तहत कोई जानकारी नहीं चाहता।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और पंजाब ख़बरें
बैलेंसिंग प्रोग्रेस एंड एथिक्स : एआई इन एजुकेशन एंड मेन्टल हेल्थ सपोर्ट विषय पर सेमिनार आयोजित हरियाली की ओर कदम: छात्रों ने सीड बॉल्स बनाकर सीखा गैस सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत, सुबह 5 बजे लाइन में खड़ा था श्री हिंदू तख्त का बयान: जनता के हित में काम करने वाली पार्टी को मिलेगा समर्थन–महंत प्रवीण कुमार आज पंजाब की नजरें मोदी की ओरः सुनील जाखड़ डेरा बस्सी में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस ग्लोबल विमेन पावर ने प्रेरणा देने वाले लीडर्स और एंटरप्रेन्योर्स के साथ विमेंस डे ईव मनाया शाइनिंग स्टार्स स्कूल में वार्षिक उत्सव, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता व महिला दिवस समारोह का आयोजन भारत-पाक सरहद पर मनाया होली उत्सव, बीएसएफ जवानों पर पुष्प वर्षा कर मुंह मीठा कराया केंद्र में कांग्रेस की सत्ता आने पर भारत-अमेरिका की डील होगी रद्दः राहुल गांधी