Saturday, 08 August 2026
Breaking News
विशेष बच्चों और उनके अभिभावकों के लिए सेक्टर-10 स्केटिंग रिंक में 'फैमिली फोरम प्रोग्राम' आयोजित हरियाली तीज महोत्सव में झूमीं महिलाएं *प्रजापिता ब्रह्माकुमारीज ईश्वरीय विश्वविद्यालय  का देशभर में "नशामुक्त संकल्प महाअभियान" शुरु* श्री कृष्ण कृपा परिवार पंचकूला ट्रस्ट 7 से 9 अगस्त तक इंद्रधनुष ऑडिटोरियम में करवाएगा होगा भव्य दिव्य गीता सत्संग 23 अगस्त से जंतर-मंतर पर आमरण अनशन करेंगे प्रताप सिंह राणा ‘अनशन बाबा’ घायल सफाई कर्मचारियों के घर पहुंचे राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के चेयरपर्सन "वोकल फॉर लोकल" से "लोकल टू ग्लोबल" की ओर भारत का बढ़ता कदम, 12 से 15 अगस्त तक भारत मंडपम में होगा भव्य भारत व्यापार महोत्सव : हरीश गर्ग ये भी कोई आतंकी हमले थे? अमृत चीमा ग्लैमरस क्वीन, प्रभदीप कौर सावन क्वीन, अंजू ढींगरा तीज क्वीन व दीप बराड़ ब्यूटीफुल फैशन आइकॉन हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौतम ने पदक विजेता खिलाड़ियों का किया सवागत
पंजाब Trending

एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स का ब्रांड ज़ोन बाई द पार्क अब पठानकोट में भी

Read in:Hindi

(MOREPIC1)(MOREPIC2)पठानकोट: एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स ने जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के प्रवेश द्वार पठानकोट में अपने नए होटल – ज़ोन बाई द पार्क के लॉन्च की घोषणा की। चक्की नदी के तट पर स्थित होटल शहर के सभी प्रमुख स्थानों से अच्छी तरह से जुड़ा हुआ है और पठानकोट कैंट रेलवे स्टेशन से सिर्फ 3 किमी दूर है।

यह होटल यात्रियों को धर्मशाला के साथ-साथ डलहौज़ी से भी जोड़ता है। यह प्रमुख आकर्षण – नूरपुर किला, रणजीत सागर बांध और मुक्तेश्वर मंदिर के करीब है।

होटल में 38 अच्छी तरह से नियुक्त कमरे हैं, और साथ है `बाज़ार’ – ऑल डे डाइनिंग रेस्टोरेंट, ज़ी बार, प्लाया – शिवालिक पर्वत श्रृंखलाओं के दृश्य के साथ एक पूल, टाउनहॉल (3) – आदर्श बैंक्वेट स्थान जहां आप 500 मेहमानों तक के लिए सामाजिक या व्यावसायिक सभा कर सकते हैं। साथ ही है मेहमानों के लिए अपना ‘ज़ोन सोशल अवतार’ का पता लगाने का मौका, एक सरल उपकरण जो मेहमानों को सोशल बनाये रखने के लिए अनुभवों को क्यूरेट करने का मौका देता है। लोकप्रिय यात्रा गंतव्य के सुंदर परिदृश्य में रहने के दौरान मेहमान इनमें से कोई भी अवतार चुन सकते हैं- एडवेंचरर, फूडी, शटरबग, नेटवर्कर और पार्टी एनिमल।(SUBHEAD)

लॉन्च के अवसर पर ज़ोन बाई द पार्क होटल्स के महाप्रबंधक और नेशनल हेड – श्री विकास आहलूवालिया ने कहा, ''हमें डिजाइन के प्रति जागरूक व मूल्य-सचेत मेहमानों के लिए पठानकोट में ज़ोन बाई द पार्क लॉन्च करने की बेहद खुशी है। यह होटल उन मेहमानों के लिए वन स्टॉप होगा जो शहर में आधिकारिक या सामाजिक सभा या कार्यक्रम आयोजित करना चाहते हैं। इसके साथ हमें भारत के रंगीन और जीवंत राज्य, पंजाब में अपनी उपस्थिति का विस्तार करने पर गर्व है, जो एपीजे सुरेंद्र समूह की जन्मभूमि है। हम होटल ओपुलेंस क्राउन – श्री विनोद महाजन का भी धन्यवाद करते हैं जिनके साझेदारी के साथ हम पठानकोट में ज़ोन लांच कर पाएं हैं।”

मैसर्स होटल ओपुलेंस क्राउन के श्री विनोद महाजन ने कहा, “हम एपीजे सुरेंद्र पार्क होटल्स लिमिटेड के साथ साझेदारी करके बेहद खुश हैं; एक ऐसी कंपनी जिसके पास होटल व्यवसाय का आधी सदी से अधिक का अनुभव है । साथ में हम इस क्षेत्र में आतिथ्य का एक नया तरीका लाने के लिए उत्साहित हैं।”