ENGLISH HINDI Friday, May 09, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमीयोगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षरहिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानितदूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तारएसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथकृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्तपहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिलीआईओएल में गैस रिसाव, एक की मौत, तीन घायल
राष्ट्रीय

दो दिवसीय 11वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप दिल्ली में शुरू

October 11, 2023 07:40 PM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन.जी.ए.आई.) द्वारा आयोजित दो दिवसीय 11वीं राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप बुधवार को यहां तालकटोरा स्टेडियम में बड़े उत्साह और धूमधाम से शुरू हुई। इस चैंपियनशिप में 14 विभिन्न राज्यों के 900 से अधिक कुशल गतका खिलाड़ी (लड़के और लड़कियां) भाग ले रहे हैं जो विभिन्न आयु समूहों में स्थान और पदक जीतने के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे। इस अद्भुत खेल मेले की मेजबानी गतका एसोसिएशन आफ़ दिल्ली द्वारा दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधन समिति (डी.एस.जी.एम.सी.) के सहयोग से की जा रही है।
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बोलते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि 'गतका सोटी' खेल एक गतिशील और प्रतिष्ठित खेल है जो निकट भविष्य में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त करेगा। उन्होंने कहा कि एशियाई खेलों और संभवत: ओलंपिक खेलों में गतके को शामिल करने से इसे वैश्विक स्तर पर बढ़ावा मिलेगा।
केंद्र सरकार और भारतीय ओलंपिक एसोसिएशन द्वारा गतका सोटी खेल को 36वें राष्ट्रीय खेलों में शामिल करने से गतका को राष्ट्रीय खेल के रूप में मान्यता मिल गई है। उन्होंने इस पारंपरिक खेल को विश्व स्तर पर बढ़ावा देने के लिए नेशनल गतका एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एन.जी.ए.आई.) को अपना पूरा समर्थन देने का वादा किया।
इस मौके पर दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (डी.एस.जी.एम.सी.) के महासचिव जगदीप सिंह काहलों ने अपने संबोधन के दौरान गतके के बारे में अपने विचार साझा करते हुए खिलाड़ियों को गतके को न केवल एक मार्शल आर्ट के रूप में बल्कि एक सक्षम खेल और आत्मरक्षा के रूप में अपनाने के लिए प्रेरित किया। काहलों ने राजधानी में इस प्राचीन सिख मार्शल आर्ट को बढ़ावा देने के लिए डी.एस.जी.एम.सी. की ओर से एन.जी.ए.आई. और गतका एसोसिएशन दिल्ली को निरंतर समर्थन देने का भी वादा किया।
इनके अलावा एन.जी.ए.आई. के अध्यक्ष हरजीत सिंह ग्रेवाल और गतका एसोसिएशन ऑफ दिल्ली (जी.ए.डी.) के चेयरमैन सर्वजीत सिंह विरक कार्यकारी सदस्य डी.एस.जी.एम.सी. ने भी प्रेरक विचारों से श्रोताओं को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि यह राष्ट्रीय गतका चैंपियनशिप न केवल देश की समृद्ध मार्शल आर्ट विरासत का प्रमाण है, बल्कि गतका के क्षेत्र में देश के युवाओं के समर्पण और प्रतिभा का भी प्रमाण है। इस तरह की राष्ट्रीय चैंपियनशिप आयोजित करना एक खेल के रूप में गतके की अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त यात्रा का प्रतीक है जो गतके की वैश्विक खेल बनने की क्षमता को मजबूत करता है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और राष्ट्रीय ख़बरें
‘‘दिलों का रास्ता क्या ख़ाक ये गूगल बताएगा’’ जवान सीमाओं की सुरक्षा अपने जीवन का स्वर्ण काल देकर करते हैं: गृह मंत्री अमित शाह मोहिनी दीदी बनीं ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की मुख्य प्रशासिका नियमों को ताक पर रख कर दिया था बिहार हेल्थ सोसाइटी ने वर्क ऑर्डर, पटना हाई कोर्ट ने एग्रीमेंट किया रद्द म्यांमार से छुड़ाए गए ठगी के शिकार 283 भारतीय नागरिक सरकार रोजगार के अवसर प्रदान करे तो युवाओं को विदेश जाने की जरूरत ही नहीं: कुमारी सैलजा भारत सरकार उन एजेंटों को पकड़े जिन्होंने अवैध रूप से युवकों को बाहर भेजा : लक्ष्मीकांता चावला सामूहिक विवाह समारोह में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे खास खबरः पूर्व प्रधानमंत्री श्री गुलज़ारीलाल नंदा के जीवन पर बनेगी फिल्म चुनावी धांधली के वीडियो ना देना पड़े इसलिए नियम ही बदल दिए