ENGLISH HINDI Friday, May 09, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमीयोगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षरहिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानितदूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तारएसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथकृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्तपहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिलीआईओएल में गैस रिसाव, एक की मौत, तीन घायल
राष्ट्रीय

गौमाता को साधारण नहीं समझना चाहिए: भट्ट

November 05, 2023 10:35 AM

 चण्डीगढ़, फेस2न्यूज:

श्री राम गौधाम सेवा समिति द्वारा मध्यप्रदेश मध्य प्रदेश के शियोपुर जनपद से हरिद्वार तक निकाली जा रही ऐतिहासिक गौ यात्रा का चण्डीगढ़ पहुँचने पर गढ़वाल सभा, चण्डीगढ़ द्वारा संस्था परिसर में सभा के प्रधान विक्रम सिंह बिष्ट कि अगुआई में गौ सेवकों ने जोरदार स्वागत किया। तत्पश्चात गौ यात्रा अगले पड़ाव पौंटा साहिब को रवाना हो गई।

यात्रा का नेतृत्व समिति संस्थापक जगदीश प्रसाद भट्ट कर रहे हैं। उन्होंने प्रेस वार्ता में पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि इस 15 दिवसीय गौ यात्रा का उद्देश्य गांव से लेकर शहर के सड़कों पर निराश्रित घूम रही गौ माता एवं गौ वंशों की दशा सुधारने के लिए एक जन जागरण अभियान चलाना है। साथ ही यात्रा के माध्यम से गौमाता को राष्ट्रमाता का दर्जा दिये जाने की पुरजोर मांग की जा रही है।

यात्रा का शुभारंभ विश्वविख्यात, अनंत श्रीविभूषित, मानसममंज्ञा, संत शिरोमणी पद्मविभूषण श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानन्दाचार्या स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के आशीर्वाद एवं सान्निध्य में 23 अक्टूबर 2023 से मध्य प्रदेश के शियोपुर जनपद से की गई। यह यात्रा मध्य प्रदेश प्रदेश से चलकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से होकर पंजाब से चण्डीगढ़ पहुँची। जहाँ से अब हिमाचल तथा उत्तराखंड के हरिद्वार में पहुंचेगी जहाँ इसका दिव्य एवं भव्य समापन महामण्डलेश्वर के सानिध्य में होगा।

गौ माता हमारे हिन्दू सनातन की माता है, गौ माता की शास्त्रों में बहुत बड़ी महिमा है तथा वह सभी प्रकार से पूज्य है, फिर भी गौमाता की इतनी बुरी दुर्दशा क्यों हो रही है। गौमाता की सेवा से बढ़कर कोई दूसरा बड़ा धर्म एवं महान पुण्य कार्य नहीं है, गौमाता को कभी भूलकर भी अन्य पशुओं से तुलना ना करें एवं अन्य पशुओं की भांति साधारण नहीं समझना चाहिए, गौमाता के शरीर में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। गौमाता को अपने घर पर रखकर तन, मन तथा पन सेवा करनी चाहिए ।

यात्रा का शुभारंभ विश्वविख्यात, अनंत श्रीविभूषित, मानसममंज्ञा, संत शिरोमणी पद्मविभूषण श्री तुलसी पीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानन्दाचार्या स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज के आशीर्वाद एवं सान्निध्य में 23 अक्टूबर 2023 से मध्य प्रदेश के शियोपुर जनपद से की गई। यह यात्रा मध्य प्रदेश प्रदेश से चलकर उत्तर प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा से होकर पंजाब से चण्डीगढ़ पहुँची। जहाँ से अब हिमाचल तथा उत्तराखंड के हरिद्वार में पहुंचेगी जहाँ इसका दिव्य एवं भव्य समापन महामण्डलेश्वर के सानिध्य में होगा।

उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक गौरक्षा जन जागरण भारत यात्रा को देशभर के संत समाज एवं प्रबुद्धजनों का का आशीर्वाद मिल रहा है। इस ऐतिहासिक गौरक्षा जन जागरण भारत यात्रा का उद्देश्य गांव से लेकर शहरों में पैदल मार्गों में तथा सड़कों पर घूम रही गौ माता एवं गौ वंशों की दशा सुधारने के लिए एक जन जागरण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके लिए समस्त आम जन से की जा रही है कि वह अपने-अपने क्षेत्र में गौ माता की रक्षा एवं संवर्धन का कार्य सेवा भाव से कर पुण्य के भागी बने।
गौ यात्रा 5 नवम्बर 2023 पोण्टा साहिब (हिमाचल) से चलकर हरिद्वार (उत्तराखण्ड) पहुचेंगी। इस यात्रा का 6 नवम्बर 2023 हरिद्वार में यथाविधि सम्पन्न समारोह होगा।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और राष्ट्रीय ख़बरें
‘‘दिलों का रास्ता क्या ख़ाक ये गूगल बताएगा’’ जवान सीमाओं की सुरक्षा अपने जीवन का स्वर्ण काल देकर करते हैं: गृह मंत्री अमित शाह मोहिनी दीदी बनीं ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की मुख्य प्रशासिका नियमों को ताक पर रख कर दिया था बिहार हेल्थ सोसाइटी ने वर्क ऑर्डर, पटना हाई कोर्ट ने एग्रीमेंट किया रद्द म्यांमार से छुड़ाए गए ठगी के शिकार 283 भारतीय नागरिक सरकार रोजगार के अवसर प्रदान करे तो युवाओं को विदेश जाने की जरूरत ही नहीं: कुमारी सैलजा भारत सरकार उन एजेंटों को पकड़े जिन्होंने अवैध रूप से युवकों को बाहर भेजा : लक्ष्मीकांता चावला सामूहिक विवाह समारोह में 93 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे खास खबरः पूर्व प्रधानमंत्री श्री गुलज़ारीलाल नंदा के जीवन पर बनेगी फिल्म चुनावी धांधली के वीडियो ना देना पड़े इसलिए नियम ही बदल दिए