ENGLISH HINDI Monday, May 12, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
स्वर्गीय श्रीमती मंजू अरोड़ा मेमोरियल लड़कों के अंडर-25 क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा संस्करण 2 जून सेवक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमीयोगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षरहिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानितदूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तारएसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथकृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्तपहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिली
हरियाणा

डिग्री धारक नौकरी निर्माता बने या ढूंढने वाले, निर्णय स्वयं लें: राज्यपाल

November 27, 2023 11:44 AM

चंडीगढ़, फेस2न्यूज:
हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि डिग्री धारक नौकरी निर्माता बनना चाहते हैं या नौकरी ढूंढने वाले, इस बारे उन्हें स्वयं ही निर्णय लेना होगा।
राज्यपाल चण्डीगढ में आर्यन्स ग्रुप ऑफ कॉलेजेज राजपुरा द्वारा पीएचडी चैम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री सेक्टर 31 चंडीगढ़ में आयोजित 12वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि बोल रहे थे।
राज्यपाल ने फार्मेसी, इंजीनियरिंग, लॉ आदि सहित विभिन्न कोर्सों के मेधावी छात्रों को डिग्री प्रदान की। उन्होंने विद्यार्थियों से समाज का नेतृत्व करने की क्षमता विकसित करने और अवसर को परखकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि युवा देश की संपत्ति हैं। इसलिए उन्हें राष्ट्र निर्माण गतिविधियों में योगदान देना चाहिए।
हरियाणा के राज्यपाल ने कहा कि आज के छात्र कल के राष्ट्र के निर्माता हैं। छात्रों को उनके इच्छित क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए सीमाओं को कम करने की आवश्यकता नहीं है। जीवन में आगे बढ़ने और सफलता पाने के लिए छात्रों में रचनात्मक दृष्टिकोण के साथ सामाजिक समस्याओं के बारे में गम्भीर होना चाहिए। उन्होंने छात्रों को अच्छा नागरिक बनने और देश का नाम रोशन करने के लिए दिन-रात मेहनत करने की सलाह दी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
दूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तार विश्व मलेरिया दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक मुख्यमंत्री ने पंचायतों को दी 368 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, पंचकूला में मनाया गया राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह हरियाणा में 30 अप्रैल का राजपत्रित अवकाश रद्द बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ना पड़ा महंगा: बाइक भी इंपाउंड और 32 हजार का चालान भी कटा बच्चों ने दिखाई दमदार दौड़, पंचकूला में हुआ ‘किड्स मैराथन 2025’ का आयोजन अग्रोहाधाम के प्राचीन टीले की खुदाई का कार्य का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग नपुंसकता एवं बाँझपन का सबसे बड़ा कारण बनी आधुनिक जीवनशैली : डा. ऋषिकेश पाई पंचकूला में वृंदावन का नजारा, हजारों परिवार डूबे भक्ति एवं आनंद के सागर में बसंत पंचमी मुशायरा 2 फरवरी को