Saturday, 17 October 2026
Breaking News
पंचकूला में गुजरात का रंग, गरबा के संग—होटल पल्लवी ग्राउंड में उमड़ा उत्साह, रास गरबा महोत्सव में सजी सांस्कृतिक उल्लास की भव्य महफिल चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, इंद्रेश महाराज के प्रवचनों और भजनों से कृष्णमय हुआ शहर लता मंगेशकर और जगजीत सिंह की याद में संगीत कार्यक्रम महफिल-ए-म्यूजिक का आयोजन 17 को सद्भावना कमेटी, पीयू कैंपस द्वारा 17 अक्टूबर को होगा 33वीं शाम मां के नाम जागरण का आयोजन जालंधर की विशाल तीर्थयात्रा में शामिल होंगे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी  साईं मंदिर में बाबा के महासमाधि दिवस पर भक्तजनों ने स्वयं कराया बाबा को मंगल स्नान चण्डीगढ़ गवर्नमेंट ट्रांसपोर्ट वर्कर्ज यूनियन ने विशाल गेट रैली करके चुनावी बिगुल बजाया श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव
जीवन शैली Trending

आईकॉनिक किड्स अवॉर्ड शो का आयोजन

Read in:Hindi

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

वंदना पाठक ने एक बार फिर शानदार आईकॉनिक किड्स अवॉर्ड शो का आयोजन करके साबित कर दिया कि वह अपने काम के प्रति कितनी सजग और पारंगत है। उल्लेखनीय है कि महात्मा गांधी इंस्टीट्यूट सेक्टर 26 चंडीगढ़ में, खरड़ स्थित अ रिदम आफ डांस अकैडमी की संचालिका वंदना पाठक ने फैशन शो व डांस कंपटीशन का आयोजन किया।

शो मे मुख्य अतिथि – अमनदीप कौर (सामाजिक कार्यकर्ता, मॉडल और अभिनेञी) के साथ सेलिब्रिटी अतिथि – निम्रत प्रताप सिंह (मॉडल और अभिनेता) के अतिरिक्त वीआईपी गेस्ट – सोनू सेठी, विकास,सांत्वना केन, रवीना आदमपुरिया, एकम बोपाराय, रोड़ु से सुनील ठाकुर तथा अमर वर्मा (फोटोग्राफी पार्टनर) के अलावा रवि सूद (ओरेन इंटरनेशनल के मालिक) मौजूद थे. काबिले जिक्र है कि मेकअप का इंतजाम ओरेन टीम द्वारा किया गया।

जज पैनल मे सतविंदर मैम, कोरियोग्राफर डायमंड मयूरी, मॉडल – सोनाली शर्मा शामिल हुए। फैशन शो कंपटीशन में 4 से 8 साल की (रैंप वॉक) विजेता – मन्नत, प्रथम उपविजेता – सोफिया, द्वितीय उपविजेता – जपजी, सुरुचिपूर्ण व्यक्तित्व पुरस्कार – अमायरा ठाकुर, सर्वश्रेष्ठ आत्मविश्वास – अर्शप्रीत कौर शामिल थे। 

(SUBHEAD)9 से 15 साल मे (रैंप वॉक), द्वितीय उपविजेता – सेजल प्रथम रनर-अप – हेज़ल और विजेता – वंदिता शर्मा रही। नृत्य मे विजेता – मन्नत दूसरा – सेजल, तीसरा – कियारा बने। प्रतिष्ठित भांगड़ा नृत्य मे अनमोल समॉ बांधकर अवार्ड अपने नाम किया। गिद्दा रानी का अवार्ड कैरा ने जीता।

मिस कैटिगरी मे फर्स्ट रनर अप आशी सिंह, दूसरी रनर-अप श्रुति बाजवा,विजेता – आरुषि पटियाल रही। वहीं दूसरी और मिस कैटेगरी मे प्रतिष्ठित आकर्षक व्यक्तित्व प्राइज अन्वेषा कंसल ने हासिल किया । इंस्पिरेशनल वूमेन अवार्ड ट्विंकल ने हासिल किया। शो की ऑर्गेनाइजर वंदना पाठक ने रिंकी रावत को अपने शौ की सबसे बड़ी सपोर्ट बताते हुए उसकी खूब तारीख की साथ ही खूबसूरती से आयोजित हुए इस शो में हिस्सा लेने पर सभी का धन्यवाद किया।

0 Comments