Thursday, 15 October 2026
Breaking News
श्रीमद्भागवत कथा एवं तृतीय वृंदावन प्राकट्य उत्सव का भव्य आयोजन 16 अक्टूबर से भगवान श्री वाल्मीकि जी की पावन ज्योति का राम दरबार में भव्य स्वागत कानूनी साक्षरता और हमारा संविधान: एक सशक्त और अपराध-मुक्त भारत की नींव जीएमएसएसएस-15 के छात्र लक्ष्य ने एथलेटिक्स में जीते 3 स्वर्ण पदक टाइमलेस मेलोडीज़ स्वर्णिम युग के पुराने गीतों का संगीतमय कार्यक्रम 25 अक्टूबर को दिनदहाड़े हत्या के लाइव वीडियो ने खोली सरकार की पोल: संदीप जाखड़ ओआरसी सैनिक अकादमी में स्वच्छ भारत अभियान एवं गांधी जयंती के अवसर पर भव्य जीके क्विज प्रतियोगिता सम्पन्न युवाओं से भगवान श्री राम के आदर्शों को अपनाने का आह्वान खामोशी और मौन: अंतर्मन की दो अलग अवस्थाएं गुरु नानक गीता कैलाश मेमोरियल फाउंडेशन और रेड क्रॉस सोसाइटी ने लगाया मेडिकल कैंप: 300 से ज्यादा मरीजों की जांच, मुफ्त टेस्ट और दवाइयां भी मिलीं
चंडीगढ़ Trending

विख्यात खानदानी वैद्य हरभजन सिंह योगी की 80वीं वर्षगांठ पर आइस क्रीम का लंगर लगाया

Read in:Hindi

मदर्स डे मनाते हुए डॉ. बीरेंदर सिंह योगी ने अपनी माता से कराया कार्यक्रम का शुभारम्भ, हज़ारों लोगों ने आइस क्रीम का लुत्फ़ उठाया व भीषण गर्मी से राहत पाई

(MOREPIC1)हरलीन /चण्डीगढ़

मदर्स डे एवं विख्यात खानदानी वैद्य स. हरभजन सिंह योगी की 80वीं वर्षगांठ पर डॉ. योगी हेल्थ केयर सेंटर द्वारा आज मुफ्त आयुर्वेदिक हेल्थ चेकअप कैम्प व आइस क्रीम का लंगर लगाया गया।

सेंटर के प्रबंधक निदेशक डॉ. बीरेंदर सिंह योगी ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर एवं लंगर का शुभारम्भ उनकी माता सुरेंद्र कौर योगी एवं आचार्यकुल ट्रस्ट, चंडीगढ़ के अध्यक्ष केके शारदा ने किया। इस अवसर पर डॉ. बीरेंदर सिंह योगी ने बताया कि अपने को अपडेट व अपग्रेड करते हुए वे शीघ्र ही नए नजरिये व नए माहौल में सेण्टर का विस्तार करेंगे। स्वास्थ्य शिविर में आयुर्वेदिक चिकित्सकों की अनुभवी टीम ने लगभग 200 लोगों के स्वास्थ्य की जांच परामर्श भी दिया एवं दवाइयां भी वितरित कीं।
उल्लेखनीय है कि डॉ. बीरेंदर सिंह योगी को कुछ अरसा पहले दिल्ली में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया व राज्यसभा सदस्य कार्तिक शर्मा द्वारा सुश्रुत पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। खानदानी वैद्य स. हरभजन सिंह योगी की चौथी पीढ़ी अब उन्हीं के नक़्शे कदमों पर चलती हुई उनकी विरासत को आगे बढ़ा रही है।

0 Comments