Tuesday, 15 September 2026
Breaking News
अल्पसंख्यक वर्ग को इंसाफ दिलाने केन्द्र सरकार पूरी तरह से प्रयासरतः चेयरमैन बाबा रामदेव महाराज के अवतरण भादवा दूज पर राम दरबार में निकली भव्य शोभायात्रा दिगंबर जैन मंदिर सेक्टर-27 में सर्वसम्मति से धर्म बहादुर जैन दोबारा अध्यक्ष चुने गए देश के लिए सबसे खतरनाक हैं "दिमागी नक्सल" यानी सरकार से सवाल करने वाले मनीमाजरा सरकारी स्कूल में अशोक के पेड़ों की कटाई पर एनवायरनमेंट सोसायटी ऑफ इंडिया ने मांगी जांच गलत जानकारी देने वाले दो तहसीलदार के खिलाफ राजस्थान के कोटपूतली जिले के प्रागपुरा थाने में एफ आई आर दर्ज वो कॉलेज के दिन वो गुज़रे ज़माने........ चंडीगढ़  ग्रेन मार्केट, सेक्टर-26 में पेड पार्किंग टेंडर को अंतिम रूप देने पर हाईकोर्ट की रोक जीसीसीबीए-50 में सार्वभौमिक मानवीय मूल्य: व्यावसायिक नैतिकता की ओर एक यात्रा" कार्यशाला का समापन सत्र आयोजित भारत-पाक सरहद पर भारतीय मुसलमानों की देश भक्ति देख पाकिस्तानी हैरान
चंडीगढ़ Trending

सीआरपीएफ के जवान देश की आंतरिक सुरक्षा के ही नहीं, देश की स्वच्छता के भी प्रहरी हैं : कमांडेंट कमल सिसोदिया

Read in:Hindi

भारत सरकार के स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली का आयोजन किया

(MOREPIC1)फेस2न्यूज /चंडीगढ़ 

देश के प्रहरी केरिपु बल के जवान भारत के हर भाग की आन्तरिक सुरक्षा के सजग प्रहरी हैं। देश के कोने-कोने में केरिपुबल जवान राष्ट्र सुरक्षा में अपनी देय जिम्मेदारियों को बखूबी निभाते हैं। इस बल के सुरक्षा प्रहरी देश की स्वच्छता के भी प्रहरी हैं, जो कि स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अंतर्गत इस विशाल स्वच्छता अभियान को प्रभावी तौर पर चलाने में सार्थक भूमिका निभा रहे हैं।

(MOREPIC2)  ये कहना है सेक्टर 13वीं वाहिनी, केरिपुबल की कमांडेंट कमल सिसोदिया का जिनके नेतृत्व में स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े की शुरुआत 13वीं वाहिनी, केरिपुबल के सेक्टर-43 में स्थित डैट 13 कैम्प में जागरूकता रैली का आयोजन कर की गई।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2024 के लिए भारत सरकार द्वारा जारी स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम के अनुसार विभिन्न विभागों और क्षेत्रीय कार्यालयों में स्वच्छता फिटनेस और पर्यावरणीय स्थिरता पर ध्यान केंद्रित करते हुए गतिविधियों की एवं श्रंखला की योजना बनाई गई है। यह पखवाड़ा 14 सितम्बर से 02 अक्टूबर तक मनाया जा रहा है।

(SUBHEAD)रैली में 13वीं वाहिनी के अधिकारियों और जवानों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। यह रैली केरिपुबल के डैट कैम्प से शुरू होकर, चण्डीगढ़ न्यायिक अकादमी से होकर नया अन्तरराज्यीय बस स्टैंड, सेक्टर-43 तक आयोजित की गई। इस अवसर पर श्रीमती कमल सिसोदिया ने बताया कि यह वाहिनी पंजाब, चंडीगढ़ एवं दिल्ली के विभिन्न संभागों में अपने कार्य क्षेत्रों और आस-पास के सार्वजनिक स्थलों पर व्यापक तौर स्वच्छ भारत अभियान में अपना योगदान दे रही है।

इसके साथ-साथ लोगों के बीच जाकर स्वच्छता ही सेवा और स्वच्छता में जन भागीदारी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य कर रही है। वाहिनी के सभी अधिकारी एवं जवान स्वच्छता ही सेवा पखवाडे के दौरान होने वाले आगामी सभी कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेगें। महात्मा गांधी जी के स्वच्छ भारत के सपने को वास्तविक बनाने में बल के सभी जवान सर्वदा प्रतिबद्ध एवं समर्पित है।

इस अवसर पर वाहिनी के अधिकारी कैलाश चन्द्र अहलावत (द्वितीय कमान अधिकारी), श्रीमति रिगजेंन एंगमों (द्वितीय कमान अधिकारी), सुरेश कुमार (उप कमाण्डेंट), मनोज कुमार व श्रीमति राजेश्वरी देवी (सहायक कमाण्डेंट) एवं सुश्री डॉ काव्या (चिकित्सा अधिकारी) आदि भी मौजूद रहे।