Wednesday, 21 October 2026
Breaking News
भारत-पाक सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का समय बदला, अब रोजाना शाम 5 बजे दशहरा के पावन पर्व पर दिल्ली के स्वामिनारायण अक्षरधाम में संपन्न हुआ भव्य ‘विश्व शांति महायज्ञ’ नवरात्रि का असली सार: हर महिला के भीतर बसी शक्ति हिमालय भी देखो पिघलने लगा है........ संजौली— रामपुर के बीच 21 अक्तूबर से शुरू होगी हेलीकॉप्टर सेवा चंडीगढ़ में श्रीमद्भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर कृष्ण बाल लीलाओं ने मोहा मन, इंद्रेश महाराज ने की अगले वर्ष नौ दिवसीय राम कथा की घोषणा भाजपा चंडीगढ़ के इंटेलेक्चुअल सेल ने लगाया फैदां में स्वास्थ्य शिविर आईएएस अधिकारी राकेश कुमार प्रजापति ने मुख्यमंत्री को भेंट किया अपना पहला उपन्यास ‘लाइटर दैन येस्टर्डे’  एनबीएफ ने दिव्यांजनो के साथ मिशन अपर्णा शक्ति के तहत मनाया नवरात्रि का पर्व “राम भक्तों की पुकार, चंदा चोरों को सज़ा इस बार”: अमन अरोड़ा ने श्री राम मंदिर चंदा चोरी मामले में प्रधानमंत्री मोदी से कड़ी सज़ा की मांग की
पंजाब Trending

डेराबस्सी के गांव हरिपुर हिंदुआं में ओवरलोड मिट्टी ढोने वाले ट्रकों से लोग परेशान

Read in:Hindi

गांव की गलियों से गुजरते मिट्टी के ओवरलोड टिपर – टिप्परों से कई लोगों की मौत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

पिंकी सैनी / डेराबस्सी

डेराबस्सी बरवाला रोड पर स्थित हरिपुर हिंदुआं के बीच दिन-रात ट्रैफिक नियमों की खुलेआम अनदेखी कर ओवरलोडेड टिप्पर गांव की सड़कों पर दौड़ रहे हैं। मिट्टी से भरे टिप्पर ज्यादा घूमने के कारण तेज गति से चलते रहते हैं, जिस पर अंकुश लगाने में डेराबस्सी प्रशासन नाकाम साबित हो रहा है। इनमें से कुछ टिप्पर बिना नंबर प्लेट के ही सड़कों पर दौड़ रहे हैं। इसके बावजूद कोई भी प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी इन्हें रोकने की हिम्मत नहीं कर रहा है.

मिट्टी खनन कार्यों में ये टिप्पर वाले कई लोगों को मौत की नींद सुला चुके हैं। ग्रामीणों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि ओवरलोडेड टिप्पर बेधड़क नियमों का उल्लंघन कर रहे हैं. कुछ दिन पहले ट्रैफिक पुलिस ने 1500 दोपहिया वाहन चालकों पर जुर्माना लगाया और उन्हें डेराबस्सी अदालत में पेश होने के लिए मजबूर किया, लेकिन ट्रैफिक पुलिस इन ओवरलोडेड और बिना नंबर प्लेट के सड़कों पर दौड़ने वाले टिप्परों पर नकेल कसने में नाकाम रही।

(SUBHEAD)इसके अलावा जब ये टिप्पर छोटी सड़क से एक साथ आते हैं तो सड़क पर जाम लग जाता है, उस समय स्थिति और भी बदतर हो जाती है. इन ओवरलोड मिट्टी के टिप्परों के कारण गांव की फिरनी सहित गांव की गलियों की हालत भी खराब हो गई है। जिस वजह से गांव में जाम जैसी स्थिति बनी रहती है। ग्रामीणों ने लोगों की जान लेने वाले इन ओवरलोड टिप्परों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

मौका देखकर होगी कार्रवाई

यातायात प्रभारी जसपाल सिंह से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि उन्हें ग्रामीणों की ओर से शिकायत मिली है. वे जल्द ही गांव हरिपुर हिंदुआन में मौके पर जाकर मिट्टी ओवरलोड टिप्पर चालकों के खिलाफ कार्रवाई करेंगे।

0 Comments