ENGLISH HINDI Monday, November 24, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
आपदा प्रभावित परिवारों को घरेलू सामान के नुकसान की भरपाई के लिए मिलने वाली धनराशि 70,000 रुपये से बढ़ाकर एक लाखश्री सत्य साई बाबा की 100वीं जयंती श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाईमंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच कुरुक्षेत्र में धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभवागीश्वरी-ए ग्रुप ऑफ़ आर्टहॉलिक्स ने संस्कार भारती के सौजन्य से कराओके सिंगिंग, पोएट्री एन्ड डांस का आयोजन कियाधर्म और मानवता की रक्षा के प्रतीक है गुरु तेग बहादुर: मुख्यमंत्रीधर्मगुरु स्वामी रसिक महाराज ने नायब सिंह सैनी के साथ गौरक्षा, संस्कृत शिक्षा, एवं हिन्दुत्व से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में अंशिका, पलक और कनिष्का अपनी-अपनी केटेगरी में अव्वल चैंपियंस क्रिकेट अकादमी, खरड़ ने दूसरे स्वर्गीय मंजू अरोड़ा अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब जीता
हरियाणा

भारतीय संस्कृति और प्रथाओं से जुड़कर हमें आगे बढ़ना है, प्रधानमंत्री का हरियाणा दौरा, हमारे लिए डबल उत्सव की तरह - कार्तिक शर्मा

October 05, 2025 08:33 PM

पंचकूला की जनता को नई जीएसटी दरों होने वाले लाभ की देंगे जानकारी:  अजय मित्तल. विकसित भारत संकल्प अभियान के तहत अनेको कार्यक्रम होंगे आयोजित - प्रीती जौहर

फेस2न्यूज/पंचकूला 

आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को लेकर भाजपा मुख्यालय पंचकमल में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में राज्यसभा सांसद कार्तिक शर्मा, जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रमोद कौशिक, अभियान की प्रदेश सह संयोजिका प्रीती जौहर, अभियान के जिला प्रवक्ता एवं प्रदेश मीडिया सह प्रमुख नवीन गर्ग, अभियान के जिला संयोजक एवं जिला महामंत्री भवनजीत सिंह, सह संयोजक एवं जिला मीडिया इंचार्ज के. चन्दन, जिला उपाध्यक्ष सुरेश वर्मा, जिला महामंत्री जय कौशिक सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए सांसद कार्तिक शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के वोकल फॉर लोकल के आह्वान स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने में काफी कारगर सिद्ध हुआ है, जिससे हमारे कुटीर एवं लघु उद्योगों को अच्छी गति मिली है। उन्होंने कहा, संस्कृति और प्रथा से जुड़कर हमें आगे बढ़ना है, विकसित भारत का मार्ग हमारी संस्कृति और प्रथाओं से होकर निकलता है।

कार्तिक शर्मा ने कहा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान का बड़ा ही सकारात्मक प्रभाव त्योहारो में देखने को मिलेगा। उन्होंने कहा, सैन्य रक्षा उपकरण के मामले में भारत तेज़ी से आत्मनिर्भर बन रहा है, तेजस फाइटर प्लेन, फिफ्थ जनरेशन एयर डिफेंस प्रणाली अब हमारे ही देश में तैयार हो रहे हैं।

कार्तिक शर्मा ने कहा, भारत को विकसित राष्ट्र बनाने के लिए हमें आत्मनिर्भर होना होगा। एक के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, जीएसटी की दरों में की गई भारी छूट से टूथब्रश से लेकर कार तक के दामों में काफी कमी आयी है, जिससे देश के बड़ी आबादी को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। कार्तिक शर्मा ने कहा, प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के लिए भारत सरकार एवं भाजपा शासित राज्य सरकारें दिन रात काम कर रही है, मित्र देशों के साथ व्यापारिक समझौते किये जा रहे है।

उन्होंने कहा कि आज का नया भारत अन्य देशों पर अब निर्भर नहीं रहेगा। एक सवाल के जवाब में कार्तिक शर्मा ने कहा, हरियाणा और जापान का समन्वय हमेशा से बेहतर रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का जापान दौरा हरियाणा प्रदेश के लिए लाभकारी होगा। कार्तिक शर्मा ने कहा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान में देश के सभी जनप्रतिनिधि अपना योगदान देंगे। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा से विशेष लगाव है, दीपावली से पहले प्रधानमंत्री मोदी का हरियाणा दौरा प्रत्येक हरियाणा वासियों के लिए डबल उत्सव की तरह है।

भाजपा जिला अध्यक्ष अजय मित्तल ने कहा, आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तहत मंडलो की कार्यशाला में पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ को अभियान के तहत करणीय कार्यो की जानकारी दी जा रही है। अजय मित्तल ने कहा, हम पंचकूला के सभी व्यापारियों, दुकानदारों से व्यक्तिगत सम्पर्क कर स्वदेशी को बढ़ावा देने की अपील कर रहे है, साथ ही भाजपा कार्यकर्ता आमजन से संपर्क कर स्वदेशी के महत्त्व एवं जीएसटी में दी गई छूट की जानकारी मुहैया करवा रहे है। अभियान की प्रदेश सहसंयोजिका प्रीती जौहर ने कहा, अभियान के तहत महिला, युवा, प्रबुद्ध वर्ग एवं छोटे कारीगरों, रेहड़ी दुकानदारों, कामगार मज़दूरों का सम्मलेन आयोजित किया जाएगा।

प्रीती जौहर ने कहा, अभियान के तहत नारी सशक्तिकरण पर विशेष जोर रहेगा। उन्होंने कहा, यह अभियान 25 दिसंबर तक पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
मंत्रोच्चारण और शंखनाद के बीच कुरुक्षेत्र में धूमधाम से अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का शुभारंभ हिंद दी चादर मैराथन को हरी झंडी, 61 हजार युवाओं ने लिया भाग विदेश भेजने के नाम पर 100 से ज्यादा लोगो से ठगी, पंचकूला पुलिस ने अंतर्राज्यीय गैंग के मास्टरमाइंड समेत तीन आरोपी किए गिरफ्तार साध्वी ऋतंभरा जी का जीवन त्याग, तपस्या और अटूट संकल्प का प्रतीक : नायब सिंह सैनी गुरु पर्व पर एलआईसी ने हलवा, पूरी, चावल, कढ़ी और चना का लंगर लगाया हरियाणा में अंशकालिक और दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी, जनवरी 2025 से प्रभावी होगी वृद्धि हरियाणा में राज्य स्तरीय ऊर्जा संरक्षण पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन 1 क्विंटल 16 किलो चूरापोस्त तस्करी का मुख्य सप्लायर चित्तोड़गढ़ से गिरफ्तार, जेल भेजा गोपाष्टमी पर भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने गौ व बैलों का श्रद्धापूर्वक किया पूजन पहली पत्नी केे होते की दूसरी शादी, पंचकूला पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार