ENGLISH HINDI Friday, January 23, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वाई.ई.सी.सी. क्रिकेट एकेडमी, पंचकूला और एम.एम. क्रिकेट एकेडमी, अंबाला ने में अपने अपने लीग मैच जीतेबीबीएमबी चेयरमैन की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी की क्या है भाजपा ज्वाइन करने की मजबूरी! कहां से मिला थ्रेट 50 किलो प्रतिबंधित मांस मामला: पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट से भी आरोपी को नहीं मिली राहत, अग्रिम जमानत याचिका खारिजनायब सिंह सैनी ने किया श्री खाटू श्याम संकीर्तन मंडल, चण्डीगढ़ को सम्मानिततू ही तू में सर्वधर्म समागम हवन हुआ व रस्म-ए-झंडा अदा की गईइस बार कॉलोनी से जुड़े पार्षद को महापौर पद के लिए मौका देना चाहिए : जसपाल सिंहखाटूश्याम मंदिर में फाल्गुन मेला 8 दिन तक, तीन दिन घटायाहरियाणा सरकार हमेशा स्वतंत्र प्रेस के साथ मजबूती से खड़ी है : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
हरियाणा

नायब सरकार ने किसानों की दीपावली की बढाई मिठास, गन्ने के समर्थन मूल्य में की बढ़ोतरी

October 19, 2025 09:47 PM

फेस2न्यूज/चंडीगढ़

हरियाणा के मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने दीपावली के पावन अवसर पर गन्ना किसानों को बड़ी राहत प्रदान करते हुए गन्ने के समर्थन मूल्य में वृद्धि की घोषणा की है। इस महत्वपूर्ण निर्णय के तहत हरियाणा सरकार ने देश में सबसे अधिक गन्ना मूल्य प्रदान करने का ऐतिहासिक फैसला लिया है, जो किसानों की आय बढ़ाने और उनकी आर्थिक समृद्धि सुनिश्चित करने की दिशा में एक बड़ा कदम है।

अगेती किस्म के गन्ने का रेट 400 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 415 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है। वहीं पछेती किस्म का रेट 393 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 408 रुपये प्रति क्विंटल कर दिया है।

यह मूल्य वृद्धि गन्ना किसानों के लिए दीपावली का तोहफा है, जो उनकी मेहनत और समर्पण को सम्मान देने के साथ-साथ उनकी आर्थिक स्थिति को और मजबूत करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हरियाणा सरकार का यह निर्णय न केवल किसानों के हित में है बल्कि राज्य की कृषि अर्थव्यवस्था को भी नई गति प्रदान करने वाला है।

मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। गन्ना किसानों को देश में सबसे अधिक समर्थन मूल्य देकर हम उनके जीवन में समृद्धि और खुशहाली लाने का प्रयास कर रहे हैं। यह निर्णय दीपावली के पर्व को और अधिक उज्ज्वल व मीठा बनायेगा।

हरियाणा सरकार का यह कदम किसानों के प्रति उसकी संवेदनशीलता और समर्पण को दर्शाता है। यह पहल न केवल गन्ना किसानों को प्रोत्साहित करेगी बल्कि अन्य राज्यों के लिए भी एक मिसाल कायम करेगी।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
बीबीएमबी चेयरमैन की पत्नी दीप्ति त्रिपाठी की क्या है भाजपा ज्वाइन करने की मजबूरी! कहां से मिला थ्रेट लोहड़ी के शुभ अवसर पर पानीपत में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर, 100 से अधिक मरीजों को मिला लाभ सतबीर सिंह को लगाया सूरजकुंड अंतरराष्ट्रीय शिल्प मेले के लिए मेला प्रशासक भारतीय किसान संघ पंचकुला की जिला व खंड कार्यकारिणी की संयुक्त बैठक सम्पन्न गाय माता को राष्ट्रीय दर्जा और नशा मुक्ति को लेकर संत समाज का बड़ा ऐलान, सक्रिय भागीदारी निभाएं डॉ. बख्शी गुप्ता आई केयर सेंटर चंडीगढ़ के सहयोग से होप आई केयर क्लिनिक का शुभारंभ हरियाणा कैबिनेट ने 2002 में नियुक्त 347 कॉन्ट्रैक्ट ड्राइवरों को ओपीएस और अन्य लाभ किए प्रदान स्वदेशी महोत्सव में स्वास्थ्य, खेल, संस्कृति और स्वदेशी विचारधारा का हुआ भव्य संगम वीर बाल दिवस पर भाजपा ने छोटे साहिबज़ादों की शहादत को किया नमन अमित शाह 24 दिसंबर को पंचकूला दौरे पर, मुख्यमंत्री सैनी के साथ कई अहम कार्यक्रमों में होंगे शामिल