ENGLISH HINDI Wednesday, October 22, 2025
Follow us on
 
धर्म

नारी शक्ति के प्रेरणा स्त्रोत ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्यतिथि आज

January 18, 2021 10:59 AM

भिलाई नगर, फेस2न्यूज:
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के साकार संस्थाक पिताश्री ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्यतिथि आज 18 जनवरी विश्व के पाँचों महाद्वीपों में 140 देशों में विस्तारित साढे आठ हजार से भी अधिक सेवा केन्द्रों में विश्व बंधुत्व दिवस मनाई जायेगी।
जिसमें बारह लाख से भी अधिक ब्रह्मा वत्स ब्रह्ममुहर्त प्रात: काल से ही संगठित रूप से मौन में रह राजयोग मेडिटेशन द्वारा विश्व में शान्ति के गहन प्रकम्पन फैलाएंगे।
इस अवसर पर भिलाई दुर्ग के मुख्य सेवाकेन्द्रो में भी में पिताश्री ब्रह्मा बाबा की 52वीं पुण्यतिथि के अवसर पर ब्रह्मा वत्स आत्मचिंतन कर राजयोग की गहन साधना द्वारा स्वयं में परिवर्तन करगे। पिताश्री ब्रह्मा बाबा ने आध्यात्मिक ज्ञान व राजयोग के माध्यम से सन 1936 में नारी शशक्तिकरण का बीज बोया जो आज विशाल वट वृक्ष बनकर सम्पूर्ण विश्व को राजयोग मेडिटेशन के माध्यम से शीतल छाया प्रदान कर रहा है।
विश्व में शान्ति और सद्भावना के लिए कार्यरत ब्रह्माकुमारी संगठन ने आज सारे संसार में अपनी एक अलग ही पहचान बनाई है। संयुक्त राष्ट्र संघ ने ब्रह्माकुमारी संस्थान द्वारा सारे विश्व में की जा रही उल्लेखनीय सेवाओं को देखते हुए इसे यूनिसेफ तथा आर्थिक एवं सामाजिक परिषद में सलाहकार का दर्जा प्रदान किया है। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र संघ ने वर्ष 1981 में विश्व शान्ति दूत पदक प्रदान कर भी सम्मानित किया है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और धर्म ख़बरें
आ रहे हैं वो मेरे साईं... सांसारिक सुखों में नृत्य करना और ठाकुर के लिए नृत्य करना दोनों अलग अलग सुख देता है : इंद्रेश महाराज श्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी सेक्टर 46 के दशहरा में सोने की लंका व 101 फुट ऊँचे रावण के पुतले का दहन होगा खास आकर्षण का केंद्र हमें खुल कर भगति और ज्ञान का दान करना चाहिए : इंद्रेश महाराज तीसरे दिन कथावाचक श्री इंद्रेश महाराज जी ने शरद पूर्णिमा की असल महिमा का गुणगान किया, इंद्रेश महाराज ने भगतों को कथा सुना मंत्रमुग्घ किया और रावण सीता का हरण करके ले गया... हनुमान जी ने अपने दर्शन दे, सभी को खुश कर दिया कथा के दूसरे दिन इंद्रेश महाराज ने कथा के माध्यम से बरसाना के मोर कुटी के दर्शन करवाए हमारे घर आई महामाई... हरियाणा में 10वें अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव का 15 नवंबर से 5 दिसंबर तक