ENGLISH HINDI Friday, May 09, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमीयोगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षरहिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानितदूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तारएसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथकृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्तपहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिलीआईओएल में गैस रिसाव, एक की मौत, तीन घायल
हरियाणा

अध्यात्म का मूल है, मन की शांति, बेहतर निर्णयों के लिए मन का शांत होना आवश्यक: राज्यपाल

January 08, 2023 07:31 PM

फेस2न्यूज/चंडीगढ़/गुरुग्राम

हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय ने कहा कि अध्यात्म का मूल है, मन की शांति। जीवन में निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए बेहतर निर्णय लेना आवश्यक है और बेहतर निर्णय केवल शांत मन से ही लिए जा सकते हैं। अध्यात्म हमें दूसरों के लिए समाज की भलाई के लिए जीवन जीना सिखाता है। आंतरिक शुद्धिकरण से ही बाहर का शुद्धिकरण हो सकता है इसलिए आध्यामित्कता के बिना जीवन मूल्यों की धारणा नहीं हो सकती है। राज्यपाल गुरुग्राम के भोड़ा कलाँ स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में ब्रह्मा विरासत उत्सव समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रहे थे।

श्री दत्तात्रेय ने उपस्थित ओम शांति संस्थान के अनुयायियों को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व एक परिवार है और हम सब एक ईश्वर की संतान होने के कारण आपस में भाई- भाई हैं। "वसुधैव कुटुम्बकम" भारत के चिन्तन का आधार है।

  

राज्यपाल ने  साधना पर बल देते हुए कहा कि साधना बहुत बड़ी चीज है जो सबको उपलब्ध नहीं है जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए साधना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी दिनचर्या में साधना को शामिल कर आगे बढ़ेगा उसे निश्चित ही सफलता मिलेगी व वह संतुष्ट व्यक्ति बनेगा।

भारत ऐसा देश है जिसने गीता के माध्यम से सारे विश्व को संदेश दिया है कि ईश्वर को पाने के मार्ग अनेक हो सकते हैं लेकिन ईश्वर एक ही है। समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आध्यात्मिक क्रांति लाने की जरूरत है। भौतिकवाद और विभिन्न कारणों से देश व दुनिया में बढ़ रही हिंसा व अराजकता से हमारी शांति खण्डित हो रही है।  आध्यामित्कता से ही हम मन की शुद्धि कर सकते हैं। आध्यात्मिक शिक्षा से हम सभी समस्याओं का हल निकाल सकते हैं। व्यक्ति से परिवार, परिवार से समाज, समाज से देश और देश से संसार बनता है। संसार में बदलाव लाना है तो व्यक्ति में परिवर्तन लाना पड़ेगा। सारा विश्व ही मेरा परिवार है। जब इस तरह की भावना मन में होती है तो हम दूसरों के दुख- दर्द को अपना मानने लगते हैं।

राज्यपाल ने  साधना पर बल देते हुए कहा कि साधना बहुत बड़ी चीज है जो सबको उपलब्ध नहीं है जीवन में सफलता के शिखर पर पहुंचने के लिए साधना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अपनी दिनचर्या में साधना को शामिल कर आगे बढ़ेगा उसे निश्चित ही सफलता मिलेगी व वह संतुष्ट व्यक्ति बनेगा।

उन्होंने आंतरिक शुद्धिकरण पर अपने विचार रखते हुए कहा कि मनुष्य के जीवन में प्रेम होना चाहिए, दया का भाव होना चाहिए, उसके मन में सदैव समाज के लिए जीवन अर्पण करने का भाव होना चाहिए। शरीर की शुद्धि के साथ-साथ आत्मा की शुद्धि भी बेहद आवश्यक है उन्होंने कहा कि मनुष्य का आत्म शुद्धि के साथ-साथ भावशुद्धि पर भी ध्यान देना जरूरी है। इससे वह एक श्रेष्ठ और चरित्रवान नागरिक बन जाता है।

श्री दत्तात्रेय ने शंकराचार्य के श्लोक "सत्संगत्वे निस्संगत्वं निस्संगत्वे निर्मोहत्वम, निर्मोहत्वे निश्चलतत्वं निश्चलतत्वे जीवन्मुक्ति: का उल्लेख करते हुए कहा कि सत्संग से निस्संगता पैदा होती है और निस्संगता से अमोह। अमोह से चित्त निश्चल होता है और निश्चल चित्त से जीवन मुक्ति उपलब्ध होती है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
दूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तार विश्व मलेरिया दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक मुख्यमंत्री ने पंचायतों को दी 368 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, पंचकूला में मनाया गया राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह हरियाणा में 30 अप्रैल का राजपत्रित अवकाश रद्द बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ना पड़ा महंगा: बाइक भी इंपाउंड और 32 हजार का चालान भी कटा बच्चों ने दिखाई दमदार दौड़, पंचकूला में हुआ ‘किड्स मैराथन 2025’ का आयोजन अग्रोहाधाम के प्राचीन टीले की खुदाई का कार्य का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग नपुंसकता एवं बाँझपन का सबसे बड़ा कारण बनी आधुनिक जीवनशैली : डा. ऋषिकेश पाई पंचकूला में वृंदावन का नजारा, हजारों परिवार डूबे भक्ति एवं आनंद के सागर में बसंत पंचमी मुशायरा 2 फरवरी को