ENGLISH HINDI Friday, May 09, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
वक्फ संशोधन अधिनियम तुष्टिकरण की राजनीति का अंत करके मुस्लिम समुदाय को वास्तविक विकास की ओर ले जाएगा : मुस्लिम विद्वान नेता मुफ्ती शमून कासमीयोगासनों के 12 विश्व रिकॉर्ड बनेंगे : योग गुरु हिमालय सिद्ध अक्षरहिमाचल महासभा के सदस्यों ने सामाजिक संस्था संघ के अधिवेशन में की शिरकत, बागवानी सरताज पद्मश्री हरिमन को किया सम्मानितदूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तारएसवाईएल नहर को हिमाचल प्रदेश के रास्ते से लाने के लिए सरकार पर दबाव बनाने हेतु हरियाणा में जन जागरूकता अभियान चलाया जाएगा : जितेंद्र नाथकृष्ण लाल रोगी सलाहकार समिति के सदस्य नियुक्तपहलगाम नरसंहार: कुमाऊं सभा ने कैंडल मार्च निकाल दी शहीदों को श्रद्धांजिलीआईओएल में गैस रिसाव, एक की मौत, तीन घायल
हरियाणा

हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय देशभर में रैडक्रास फंड रेजिंग में दूसरे स्थान पर :राष्ट्रपति श्री मति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

July 18, 2023 09:19 AM

फेस2न्यूज चंडीगढ

महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के करकमलों से हरियाणा के राज्यपाल श्री बंडारू दत्तात्रेय को राष्ट्रपति भवन में सोमवार भारतीय रैड क्रास समिति की वार्षिक आम बैठक के भव्य समारोह के दौरान सम्पूर्ण भारत में दूसरे स्थान पर सर्वाधिक सदस्यता एंव फंडरेजिंग के लिए शील्ड (वर्ष 2021-22 के लिए) प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसमें पहला स्थान उडीसा राज्य का रहा।

माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की जोकि भारतीय रैड क्रास सोसाइटी की प्रधान हैं उनकी अध्यक्षता में समिति की वार्षिक आम बैठक के औपचारिक सत्र का आयोजन किया गया जिसमें 10 से अधिक राज्यों के माननीय राज्यपाल उपस्थित रहे। डा0 मनसुख मंडाविया] माननीय स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्री भी कार्यक्रम में संस्था के अध्यक्ष के तौर पर उपस्थित रहे और उन्होंने आम बैठक के बिजनेस सत्र की अध्यक्षता की। राज्यपाल हरियाणा को पुरस्कार प्रदान करते समय हरियाणा राज्य रैड क्रास सोसाइटी के महासचिव डा0 मुकेश अग्रवाल भी उनके साथ रहे।

श्री बंडारू दत्तात्रेय ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा को मिले इस गौरवमय सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और इसकी हरियाणा राज्य शाखा सदैव समाज में पूर्णतया उदारता के साथ मानवता के प्रति समर्पित रहकर जरूरतमंद लोगों बेसहारा महिलाओं तथा दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों की मदद करने में सदैव अग्रणीय रहती है जिसके लिए मैं हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी तथा इससे जुड़े सभी सहयोगियों को भी हार्दिक मुबारकबाद देता हूं 

यह हरियाणा राज्य के लिए गौरव का विषय है कि सम्पूर्ण भारत में यह पुरस्कार हरियाणा रैड क्रास के माध्यम से प्राप्त हुआ। बैठक में हरियाणा एवं उड़ीसा राज्य के राज्यपाल ही सम्मानित किए गए।

श्री बंडारू दत्तात्रेय ने भारतीय रेड क्रॉस सोसायटी हरियाणा राज्य शाखा को मिले इस गौरवमय सम्मान पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेड क्रॉस सोसाइटी और इसकी हरियाणा राज्य शाखा सदैव समाज में पूर्णतया उदारता के साथ मानवता के प्रति समर्पित रहकर जरूरतमंद लोगों बेसहारा महिलाओं तथा दुर्घटनाओं और प्राकृतिक आपदाओं से पीड़ित लोगों की मदद करने में सदैव अग्रणीय रहती है जिसके लिए मैं हरियाणा राज्य रेड क्रॉस सोसाइटी तथा इससे जुड़े सभी सहयोगियों को भी हार्दिक मुबारकबाद देता हूं ! उन्होंने कहा कि कोविड 2019 जैसी महा आपदा के समय में भी रेड क्रॉस सोसाइटी ने लोगों की मदद करके उन्हें नवजीवन प्रदान किया !

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और हरियाणा ख़बरें
दूसरी शादी कर दुबई भागा पति, महिला थाना टीम ने चेन्नई से किया गिरफ्तार विश्व मलेरिया दिवस पर लोगों को किया गया जागरूक मुख्यमंत्री ने पंचायतों को दी 368 करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात, पंचकूला में मनाया गया राज्य स्तरीय ग्राम उत्थान समारोह हरियाणा में 30 अप्रैल का राजपत्रित अवकाश रद्द बुलेट बाइक से पटाखे छोड़ना पड़ा महंगा: बाइक भी इंपाउंड और 32 हजार का चालान भी कटा बच्चों ने दिखाई दमदार दौड़, पंचकूला में हुआ ‘किड्स मैराथन 2025’ का आयोजन अग्रोहाधाम के प्राचीन टीले की खुदाई का कार्य का जायजा लेने पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग नपुंसकता एवं बाँझपन का सबसे बड़ा कारण बनी आधुनिक जीवनशैली : डा. ऋषिकेश पाई पंचकूला में वृंदावन का नजारा, हजारों परिवार डूबे भक्ति एवं आनंद के सागर में बसंत पंचमी मुशायरा 2 फरवरी को