ENGLISH HINDI Monday, March 30, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
अमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजनहल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांगगौड़ीय मठ का सनातन सेवा में योगदान सराहनीय : गुलाब चंद कटारियाहरियाणा में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल, 63 आईएएस और एचसीएस इधर से उधर वैश्विक ऊर्जा संकट: सुखना झील जैसे ध्वनि प्रदूषण मुक्त घोषित क्षेत्र में एयर शो के औचित्य पर सवाल उठाए वसीम मीर नेचण्डीगढ़ के सबसे बड़े कंजक पूजन का आयोजन किया हरिशंकर मिश्रा ने
जीवन शैली

अश्विनी आहूजा की तीन शार्ट फिल्में 'लफंगा', 'वीजा व 'हैप्पी वुमैन डे' रिलीज़ के लिए तैयार

December 11, 2023 07:31 PM

अश्विनी आहूजा द्वारा लिखित व निर्देशित फीचर फिल्म 'उलझन दी टॉपर ब्लूज' को बेस्ट स्टोरी अवार्ड से नवाजा गया था और इसकी आईएमडीबी रेटिंग 9 है 

 फेस2न्यूज/ चण्डीगढ़ :

सेवानिवृत्त प्रिंसिपल अश्विनी आहूजा द्वारा लिखित व निर्देशित तीन शार्ट फिल्में 'लफंगा', 'वीजा व 'हैप्पी वुमैन डे' क्रमश: जनवरी, फरवरी व मार्च 2024 में रिलीज़ होगीं। ये फिल्में आहूजा फिल्मस एंड इन्टरटेन्मेंट के बैनर तले बनी हैं।

'लफंगा' व 'वीजा फिल्मों के पोस्टर्स रिलीज़ करते हुए अश्विनी आहूजा ने बताया कि इन तीनों फिल्मों की शूटिंग राजस्थान मुख्यतः गंगानगर व इसके आस पास के क्षेत्र में हुई थी। इन तीनों फिल्मों में नटरंग थियेटर, अबोहर, जोरा क्रिएशन, श्री गंगानगर व ऑडिशन के द्वारा चयनित प्रतिभाशाली कलाकारों ने काम किया है। उन्होंने बताया 'हैप्पी वुमैन डे' फिल्म अभी पोस्ट प्रोडक्शन में है जिसका पोस्टर बाद में रिलीज किया जाएगा।

'लफंगा' फिल्म में नटरंग थियेटर से जुड़ी अबोहर की नमन डूमरा व अश्विनी आहूजा मुख्य भूमिका में है। सपोर्टिंग रोल में प्रिंसिपल राजन ग्रोवर, कुदरत राणा, ललित, रूहान व फाजिल्का की आस्था गिलहोत्रा व इशिका हैं। 'लफंगा' एक ऐसी शिव भक्तिन प्रतिभावान लड़की की कहानी है जो नृत्य व काव्य रचना जैसी विभिन्न कलाओं से विभूषित है। लेकिन जब किसी की अपनी उसके दिमाग में चढ़ जाती है तो उसे अच्छे बुरे का अन्तर समझ नहीं पाता। शिव भक्तिन लड़की के साथ भी ऐसा ही होता है और वह पार्क में बैठे एक ऐसे बुजुर्ग का अपमान करने लगती है जो वास्तव में दया का पात्र होता है। लेकिन जब उसे बुजुर्ग व्यक्ति की असलियत के बारे में पता चलता है तो उसे बहुत पश्चाताप होता है।

'वीजा' फिल्म में मुख्य भूमिका में ममता आहूजा, तमन्ना, अश्विनी आहूजा दीपक सारस्वत, शिवा चरण हैं। हैप्पी वुमन डे में रितु सिंह, ममता आहूजा व दिशा भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। इन तीनों फिल्मों के कास्टिंग डायरेक्टर, विजय जोरा, आर्ट डायरेक्टर विकास बत्रा, संपादक अहान मेहता, डीओपी निशान्त निशी हैं, म्यूजिक डायरेक्टर रोहित नागपाल के अतिरिक्त नटरंग थियेटर अबोहर के चेयरमैन व जिला भाषा अफसर भूपेन्द्र उतरेजा व हनी उतरेजा का फिल्म निर्माण में विशेष योगदान रहा है।

'वीजा' फिल्म में मुख्य भूमिका में ममता आहूजा, तमन्ना, अश्विनी आहूजा दीपक सारस्वत, शिवा चरण हैं। हैप्पी वुमन डे में रितु सिंह, ममता आहूजा व दिशा भाटिया ने मुख्य भूमिकाएं निभाईं हैं। इन तीनों फिल्मों के कास्टिंग डायरेक्टर, विजय जोरा, आर्ट डायरेक्टर विकास बत्रा, संपादक अहान मेहता, डीओपी निशान्त निशी हैं, म्यूजिक डायरेक्टर रोहित नागपाल के अतिरिक्त नटरंग थियेटर अबोहर के चेयरमैन व जिला भाषा अफसर भूपेन्द्र उतरेजा व हनी उतरेजा का फिल्म निर्माण में विशेष योगदान रहा है।

ज्ञातव्य है इससे पहले अश्विनी आहूजा द्वारा लिखित व निर्देशित फीचर फिल्म 'उलझन दी टॉपर ब्लूज' राही प्रोडक्शन, भोपाल के बैनर तले रिलीज हुई थी जिसे दर्शकों द्वारा खूब सराहा गया था। तत्पश्चात् मुम्बई में आयोजित कैफी इरानी चाई इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को बेस्ट स्टोरी अवार्ड से नवाजा गया था और आज भी 'उलझन दी टॉपर ब्लूज' की आईएमडीबी रेटिंग 9 है।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और जीवन शैली ख़बरें
सामर्थ्य का शानदार समारोह: 24वें कैविनकेयर एबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में पाँच अग्रणी भारतीय विकलांग उपलब्धि-धारकों को सम्मान स्टार ऑफ ट्राइसिटी के एनुअल सेरेमनी व प्री-वैलेंटाइन पार्टी में दिखेगा ग्लैमर, सम्मान और प्यार का जश्न दिल्ली की 42 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही ज्योति शर्मा ने रचा इतिहास दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद मिस इंडिया यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा का गृहनगर में सम्मान सुनैना सुदेरा ने जीता बेकिंग कंपटीशन रिदम ऑफ डांस अकादमी ने किया करवा चौथ का भव्य आयोजन, मनिंदर करवा क्वीन वुमानी प्री-करवा चौथ बैश में महिलाओं का धमाल फ्रेशर्स पार्टी में सहज को मिस ब्यूटी विद ब्रेन चुना गया भारतीय विकास परिषद की स्वास्तिक शाखा चंडीगढ़ ने हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया