Tuesday, 21 July 2026
Breaking News
विश्व कराओके दिवस पर दिव्य कराओके सिंगिंग ग्रुप ने सजाई सुरों की महफ़िल हिमाचल प्रदेश मंत्रिमंडल ने बढ़ाई राष्ट्रीय पुरस्कार की राशि, अब डेढ़ लाख​ मिलेंगे, नंबरदारों और आशा वर्कर्स का मानदेय भी बढ़ाया बरनाला में निकली भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे केंदीय मंत्री चिराग पासवान, संत निरंजन दास से लिया देश और समाज कल्याण का आशीर्वाद वूमन एंड चाइल्ड वेलफेयर सोसायटी में किया किया शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन हरियाणा की करनाल नरवाल क्रिकेट अकादमी और टी.एस.एम. स्पोर्ट्स, चंडीगढ़ ने अपने लीग मैच जीते  चंडीगढ़ में श्रद्धा और भक्ति के साथ निकली भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा,  रथ यात्रा पर निकले भगवान जगन्नाथ, उमड़ा जनसैलाब कुमारहट्टी का दुःखद हादसा और अवारा पशु एथनॉल मिश्रित ईंधन से कार हुई खराब, मारुति सुजुकी देगी नया कार: उपभोक्ता आयोग आकाशवाणी कार्यालय परिसर में पपीता, संतरा, मोरिंगा, आम, कपूर, बांस, जामुन का किया पौधारोपण
चंडीगढ़ Trending

देश की अदालतों में महिलाओं के इंसाफ की लड़ाई लड़ेगी दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट

Read in:Hindi

ट्रस्ट के साथ आया हाईकोर्ट व डिस्ट्रीक्ट कोर्ट की महिला वकीलों का पैनल, पंजाब के गांवों में लगाएंगे कानूनी जागरूकता शिविर : : हरदीप कौर

चण्डीगढ़ : पंजाब सहित समूचे देश में महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई लडऩे वाली दिशा वूमैन वेलफेयर ट्रस्ट ने अब देशभर की अदालतों में महिलाओं के इंसाफ की लड़ाई लडऩे का ऐलान किया है। जिसके चलते ट्रस्ट के साथ अब हाईकोर्ट तथा जिला अदालतों में प्रैक्टिस करने वाली महिला वकीलों का पैनल आ गया है। जो महिलाओं के साथ-साथ जनहित से जुड़े मुद्दों को अदालतों में लडक़र महिलाओं व समाज के दबे-कुचले वर्ग को इंसाफ दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

दिशा वूमैन वेलफेयर ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष हरदीप कौर ने यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व जिला जज एवं हाईकोर्ट की वकील बिसमन मान, पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ वकील रिंपलजीत कौर, चंडीगढ़ कोर्ट की वरिष्ठ वकील नीकिता शर्मा तथा मोहाली की वकील रूपिंदर पाल कौर को ट्रस्ट की लीगल कमेटी में बतौर सदस्य नियुक्त किया।

इस अवसर पर हरदीप कौर ने कहा कि पंजाब में किए सर्वे के दौरान यह बात सामने आई है कि बहुत सी महिलाएं सही गाइडेंस के अभाव में अपने केस हार जाती हैं या अदालती चक्करों से दूर भाग जाती हैं। ऐसी महिलाओं की मदद के लिए दिशा के वकीलों का पैनल उन्हें मुफ्त परामर्श देगा।

हरदीप कौर ने कहा कि महिला वकीलों की मदद से समय-समय गांवों में कानूनी जागरूकता कैंप लगाकर महिलाओं को उनके सामाजिक व कानूनी अधिकारों के बारे में जागरूक किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व जिला जज एवं हाईकोर्ट की वकील बिसमन मान ने कहा कि आज भी महिलाएं किसी भी केस के बारे में डिसकस करते हुए पुरूष वकीलों से झिजकती हैं। उनका प्रयास होगा कि महिलाओं को सुलभ इंसाफ दिलाने में वह अपने अनुभव का इस्तेमाल करें।

पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट की वरिष्ठ वकील रिंपलजीत कौर ने कहा कि बहुत सी महिलाएं हाईकोर्ट के नाम से ही घबराकर अपनी लड़ाई को लड़े बगैर ही हार मान लेती हैं। यही नहीं आम जनता को भी आज अपने मौलिक अधिकारों के बारे में जानकारी नहीं होने के कारण वह अपने हितों की रक्षा नहीं कर पाते हैं।

चंडीगढ़ कोर्ट की वरिष्ठ वकील नीकिता शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ भले ही देश के जागरूक शहरों में से एक है लेकिन यहां पर भी कानूनी जागरूकता का अभाव है। मोहाली की वकील रूपिंदर पाल कौर ने कहा कि वह ग्रामीण अंचल से आती हैं। गांवों में पढ़ी-लिखी महिलाएं होने के बावजूद उनके मौलिक अधिकारों का हनन हो रहा है।

इस अवसर पर दिशा वूमैन वैलफेयर ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉक्टर रिमी सिंगला , जनरल सेक्रेटरी मनदीप कौर, रणबीर कौर, प्रसिद्ध गायिका आर दीप रमन, मैडम समाज सेवी सतिंदर कौर, गुनीत कौर , मैडम डिंपल , उमर रावत, मनप्रीत कौर, सिमरन कौर और पिंकी समेत कई गणमान्य मौजूद थे