राज सदोष/ अबोहर।
डीएवी कालेज, अबोहर के शारीरिक शिक्षा, एन.एस.एस. विभाग तथा योग केन्द्र के सौजन्य से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग शिविर का आयोजन किया गया। इस में वाइस प्रिंसिपल डॉ. किरण ग्रोवर के नेतृत्व में विद्यार्थियों तथा शहर के गणमान्य व्यक्तियों ने भी योगासनों के माध्यम से अपने शरीर को स्वस्थ रखने का प्रयास किया। डॉ. किरण ग्रोवर ने कहा कि स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मन का मस्तिष्क का निवास होता है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि विद्यार्थी ऐसे ही योग को अपने जीवन में नियमित रूप से अपनाएंगे।
स्वामी सुखराम के निर्देशन में पिछले 32 सालों से भी अधिक समय से कालेज योगा चैंपियनशिप में पंजाब यूनिवर्सिटी,चण्डीगढ़ में प्रथम स्थान प्राप्त करता आया है। उनके इस योगदान की प्रशंसा भी की गई। स्वामी विवेकानंद ने कहा था कि- "योग आयु की वृद्धि करता है।"योग की उपयोगिता पहले से काफी बढ़ रही है। कई लोगों को योग से लाभ मिला है। विद्यार्थियों ने अपनी सक्रिय प्रतिभागिता से इस आयोजन को सफल बनाया व योग और व्यायाम के माध्यम से स्वयं को स्वस्थ रखने का प्रण लिया। इस अवसर डॉ. सुरेश शर्मा, एनएसएस प्रभारी संजीव कुमार, सुखदेव कुमार व शहर के गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।