ENGLISH HINDI Friday, October 03, 2025
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
भगवान श्री राम के जयकारों के बीच सेक्टर 46 में रावण, कुंभकर्ण और मेघनाद के पुतलों को किया अग्नि भेंटअंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव का शुभारम्भ, दशहरा पर्व आस्था, एकता और सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीकः शिव प्रताप शुक्लपीईसी ने उत्तराखंड के पत्रकार की रहस्यमय मौत की निष्पक्ष जांच की माँग कीआयुर्वेद के तरीकों में ही बीमारियों को जड़ से समाप्त करने की क्षमता : सतनाम सिंह संधू425 कंजकों का पूजन किया श्री साईं धाम में आयोजित कंजक पूजन मेंहिमाचल को आधार फेस ऑथेंटिकेशन नवाचार के लिए राष्ट्रीय सम्मानसांसारिक सुखों में नृत्य करना और ठाकुर के लिए नृत्य करना दोनों अलग अलग सुख देता है : इंद्रेश महाराजश्री सनातन धर्म दशहरा कमेटी सेक्टर 46 के दशहरा में सोने की लंका व 101 फुट ऊँचे रावण के पुतले का दहन होगा खास आकर्षण का केंद्र
राष्ट्रीय

जिन्दगी की छांव बेटियां’ अभियान को कॉमेडी फिल्म स्टार चंदन प्रभाकर का समर्थन, अपनी बेटी को भी बनाएंगे पौधा संरक्षक

July 26, 2025 12:34 PM

जिन्दगी संस्था चला रही है मुहिम, बेटियों से पौधा लगवा कर उन्हें देती है पौधा संरक्षण की जिम्मेदारी

रमेश गिल्होत्रा/ चंडीगढ़  

टीवी जगत में चंदू चाय वाला के नाम से लोकप्रिय काॅमेडी स्टार एवं पंजाबी फिल्मों के प्रसिद्ध एक्टर चंदन प्रभाकर ने जिन्दगी की छांव बेटियां मुहिम का समर्थन किया है। पर्यावरण को बचाने के लिए हरियाणा की सामाजिक संस्था जिन्दगी द्वारा यह अभियान चलाया जा रहा है।इस कड़ी में संस्था का एक प्रतिनिधिमंडल चंडीगढ़ में मशहूर काॅमेडी एक्टर चंदन प्रभाकर से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने चंदन प्रभाकर से अपनी बेटी संग अभियान का हिस्सा बनने का आग्रह किया, जिसे चंदन ने सहर्ष स्वीकार किया।

चंदन प्रभाकर चंडीगढ़ सैक्टर 26 में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने उपरांत संस्था टीम से मिले। संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह, चंडीगढ़ के प्रमुख समाजसेवी सुशील कुमार पिंटा व प्रमोद बजाज ने चंदन प्रभाकर को मुहिम से जोड़ने वाला स्मृति चिन्ह भेंट किया।

संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने चंदन प्रभाकर को बताया कि अभियान के अंतर्गत बेटियों से पौधा इसलिए लगवाया जाता है ताकि वे प्रकृति से जुड़ाव महसूस करें और हरियाली की संरक्षक बनें। संरक्षक मंडल सदस्य प्रमोद बजाज ने कहा कि जब समाज के चर्चित और लोकप्रिय चेहरे ऐसे अभियानों से जुड़ते हैं, तो उसका असर जनमानस पर गहराई से पड़ता है। 

जिन्दगी संस्था से मिले स्मृति चिन्ह पर चंदन प्रभाकर भावुक नजर आए, क्योंकि इसमें उनकी लाडली बिटिया की झलक भी समाहित थी। चंदन प्रभाकर ने इसे सबसे यादगार तोहफा बताते हुए कहा कि यह उनके दिल के बेहद करीब रहेगा।

उन्होंने संस्था पदाधिकारियों को आश्वस्त किया कि वह अपनी बिटिया से भी एक पौधा लगवा कर उसे पौधा संरक्षक बनाएंगे। साथ ही अपने कार्यक्रमों व दिनचर्या में भी लोगों को बेटियों से पौधा लगवाने के लिए प्रेरित करेंगे।

संस्था अध्यक्ष हरदीप सिंह ने चंदन प्रभाकर को बताया कि अभियान के अंतर्गत बेटियों से पौधा इसलिए लगवाया जाता है ताकि वे प्रकृति से जुड़ाव महसूस करें और हरियाली की संरक्षक बनें। संरक्षक मंडल सदस्य प्रमोद बजाज ने कहा कि जब समाज के चर्चित और लोकप्रिय चेहरे ऐसे अभियानों से जुड़ते हैं, तो उसका असर जनमानस पर गहराई से पड़ता है।

चंदन प्रभाकर के रूप में एक बड़े काॅमेडी स्टार का मुहिम को समर्थन देना जिन्दगी संस्था की पूरी टीम में एक नई उर्जा का संचार करेगा। इस अवसर पर संस्था के मुकेश विक्की भदरेचा, प्रवीन सोनी, दीपक शर्मा व अमरजीत मालवान उपस्थित रहे।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और राष्ट्रीय ख़बरें
पीईसी ने उत्तराखंड के पत्रकार की रहस्यमय मौत की निष्पक्ष जांच की माँग की मीडिया केवल सूचना देने का साधन ही नहीं बल्कि समाज का दर्पण है : ईशा अग्रवाल "शहीदों की चिताओं पर जुड़ेंगे हर बरस मेले वतन पे मरने वालों का यही बाकी निशां होगा" डॉ. मुकुल सैन ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर सर्वश्रेष्ठ पीएच.डी. थीसिस पुरस्कार किया हासिल सुरों के राजकुमार को खो बैठा असम मुफ्त इलाज में लापरवाही पर मरीज को मुआवजा पाने का हक— गुजरात राज्य उपभोक्ता आयोग सुई-धागा बूटीक फर्म से 74 लाख की ठगी में तीसरा आरोपी पंजाब से काबू, 2 दिन के पुलिस रिमांड पर डगशई जेल की कोठड़ी में महात्मा गांधी ने बिताई थी एक रात, जहां जेल के पीछे 14 आयरलैंड के कैदी सैनिकों को को मारी गई थी गोलियां बीजेपी का बिहार बंद, कितना सफल, कितना असफल ? महेश कुमार सिंगला, सरहदी लोकसेवा समिति पंजाब के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त।