ENGLISH HINDI Tuesday, March 31, 2026
Follow us on
 
ताज़ा ख़बरें
एक शाम खाटू वाले के नाम 1 अप्रैल कोसेक्टर 23-डी आरडब्ल्यूए चुनाव : पीसी सिब्बल बने अध्यक्ष“रैंप पर चमके सितारे: डॉ. अदिति, पूजा चौहान और तिलक बने ‘नॉर्थ इंडिया आइकॉनिक विनर 2026”कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी, अमरावती क्रिकेट एकेडमी, सनराइज़ क्रिकेट एकेडमी और सी.एल. चैंप्स. क्रिकेट एकेडमी (पंचकूला) की टीमें सेमीफ़ाइनल मेंअमरावती क्रिकेट एकेडमी और कुरुक्षेत्र क्रिकेट एकेडमी ने अपने-अपने लीग मैच जीतेमठ मंदिर की रथ यात्रा के दौरान हरे कृष्णा-हरे राम व जय राधा-माधव के जयकारों से गूंज उठा शहरश्री साई धाम, सेक्टर 29 में गोपाल काला दही हांडी उत्सव का हुआ आयोजनहल्लोमाजरा में गैस कनेक्शन बंद होने से लोग परेशान, प्रशासन से जल्द समाधान की मांग
जीवन शैली

“रैंप पर चमके सितारे: डॉ. अदिति, पूजा चौहान और तिलक बने ‘नॉर्थ इंडिया आइकॉनिक विनर 2026”

March 31, 2026 06:12 PM

फेस2न्यूज/ जीरकपुर/चंडीगढ़ :

रॉयल पार्क रिसॉर्ट में ‘नॉर्थ इंडिया आइकॉनिक फैशन शो सीजन-2’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें देशभर से आए उभरते और प्रोफेशनल मॉडल्स ने रैंप पर अपने हुनर और आत्मविश्वास का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। इस मेगा इवेंट का आयोजन प्रीति अरोड़ा एंटरटेनमेंट द्वारा किया गया। 

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेंद्र वर्मा उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथियों में राजबीर सिंह भारतीय, पंचकूला जिला अध्यक्ष अजय मित्तल, डॉ. सुनील बेनीवाल, सुमित गुप्ता, अमरजीत सिंह , अनीकेत, सरोज बाला, अवतार सिंह कल्सिया, स्वरणजीत कौर, कश्मीर कौर, योगिंदर अग्रवाल, जगजीत कालोन, प्रदीप सिंह हैप्प, गुरप्रीत कौर, सविता प्रींज़ा, बाबा सुखबीर सिंह, राजिंदर बजाज, अल्फाज सिंह तथा कलाकार सपना, माही और मनीषा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इवेंट को सफल बनाने में वरुण गुप्ता (हंगरू) एवं हंगरू फ्रेंचाइज़ी ओनर साहिल ने अहम भूमिका निभाई, जबकि दिनेश सरदाना ने भी सहयोग प्रदान किया। मीडिया कवरेज में हरियाणा न्यूज फ्लैश के एडिटर रमेश गिल्होत्रा और परख न्यूज चैनल की चीफ एडिटर सना का विशेष योगदान रहा।

इस इवेंट की खास आकर्षण डॉ. अदिति बंसल रहीं, जिन्होंने मिस कैटेगरी में विजेता का खिताब हासिल कर अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास से सभी को प्रभावित किया।

प्रतियोगिता के परिणामों में किड्स कैटेगरी में अयानवीर विजेता रहे, जनीशा प्रथम और राव्या द्वितीय उपविजेता बनीं। सीनियर कैटेगरी में मायरा विजेता, अश्मिता सिंह प्रथम और अलीना सैनी द्वितीय उपविजेता रहीं। मिस्टर कैटेगरी में तिलक विजेता, विश्वजीत रॉय प्रथम और अर्शदीप द्वितीय उपविजेता रहे।

मिस कैटेगरी में डॉ. अदिति बंसल विजेता, आकांक्षा दुल्टा प्रथम और लक्ष्मी द्वितीय उपविजेता रहीं। वहीं मिसेज कैटेगरी में पूजा चौहान विजेता, लीना सुनपाल प्रथम और दीपिका मलिक द्वितीय उपविजेता रहीं।

इसके अलावा अंशिका रानी और नीरज ठाकुर को शो स्टॉपर तथा शिवम को बॉयज शो स्टॉपर चुना गया। किड्स कैटेगरी में मोहिनी मित्तल शो ओपनर और जोरावर सिंह बेदी शो स्टॉपर रहे, जबकि मिसेज कैटेगरी में दीपिका बेदी शो ओपनर रहीं।कार्यक्रम के अंत में आयोजक प्रीति अरोड़ा ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों और सहयोगियों का धन्यवाद करते हुए आभार व्यक्त किया।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और जीवन शैली ख़बरें
सामर्थ्य का शानदार समारोह: 24वें कैविनकेयर एबिलिटी अवॉर्ड्स 2026 में पाँच अग्रणी भारतीय विकलांग उपलब्धि-धारकों को सम्मान स्टार ऑफ ट्राइसिटी के एनुअल सेरेमनी व प्री-वैलेंटाइन पार्टी में दिखेगा ग्लैमर, सम्मान और प्यार का जश्न दिल्ली की 42 वर्षीय भारतीय पर्वतारोही ज्योति शर्मा ने रचा इतिहास दिल्ली हाट में जाइका ने उतारे स्वयं सहायता समूहों के पहाड़ी उत्पाद मिस इंडिया यूनिवर्स मनिका विश्वकर्मा का गृहनगर में सम्मान सुनैना सुदेरा ने जीता बेकिंग कंपटीशन रिदम ऑफ डांस अकादमी ने किया करवा चौथ का भव्य आयोजन, मनिंदर करवा क्वीन वुमानी प्री-करवा चौथ बैश में महिलाओं का धमाल फ्रेशर्स पार्टी में सहज को मिस ब्यूटी विद ब्रेन चुना गया भारतीय विकास परिषद की स्वास्तिक शाखा चंडीगढ़ ने हरियाली तीज का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया