फेस2न्यूज/ मोहाली
मदरहुड हॉस्पिटल मोहाली ने मदर्स मंथ के अवसर पर अनीता मिड्डा को उनकी तीन दशकों की समाज सेवा के लिए विशेष सम्मान से नवाजा। साथ ही शैली तनेजा और पायल सहित अलग-अलग क्षेत्रों की महिलाओं को सम्मानित किया।
अनीता मिड्डा के कार्यों ने समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वह पिछले चार साल से एन ए कल्चरल सोसाइटी के साथ जुड़ी हुई हैं और उन्होंने कई अन्य संस्थाओं के साथ भी काम किया है। वह इनर व्हील चंडीगढ़ सिटी ब्यूटीफुल की अध्यक्ष भी रह चुकी हैं। उनकी सामाजिक सेवा और नेतृत्व क्षमता ने उन्हें एक प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में स्थापित किया है।
कार्यक्रम में शैली तनेजा, सेलिब्रिटी आर्टिस्ट, को उनके सामाजिक कार्यों के लिए विशेष सम्मान से नवाजा गया। इसके अलावा पायल को भी उनके सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया गया।