ENGLISH HINDI Tuesday, November 18, 2025
Follow us on
 
खेल

चण्डीगढ़ निवासी सीआईएसएफ के इंस्पेक्टर कुणाल स्पोर्ट्स अचीवर अवॉर्ड से सम्मानित

September 23, 2025 08:24 PM

फेस2न्यूज /चंडीगढ़

चण्डीगढ़ के निवासी और सीआईएसएफ में इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत कुणाल को भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित चौथे स्पोर्ट्स अचीवर अवॉर्ड समारोह में सम्मानित किया गया। हैंडबॉल के क्षेत्र में उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए उन्हें यह सम्मान मिला।

यह समारोह महान हॉकी खिलाड़ी स्वर्गीय ध्यानचंद के छोटे भाई स्वर्गीय कैप्टन रूप सिंह के 118वें जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित किया गया था। कुणाल को यह प्रतिष्ठित सम्मान मुख्यातिथि हॉकी के दिग्गज और 'हॉकी के जादूगर' मेजर ध्यानचंद के पुत्र अशोक ध्यानचंद के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।

वर्तमान में जयपुर में 8वीं रिजर्व बटालियन में कार्यरत कुणाल का हैंडबॉल करियर काफी शानदार रहा है। वे 2011 से 2016 तक सीआईएसएफ सेंट्रल हैंडबॉल टीम के मुख्य खिलाड़ी और कोच रहे, और फिर 2017 से अगस्त 2025 तक मुख्य कोच के रूप में सेवाएं दीं।
उनके करियर की प्रमुख उपलब्धियां:
पुरस्कार: 2005-06 में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा शहीद राजीव पांडे राज्य खेल पुरस्कार से सम्मानित, 1995-96 में चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके अलावा कई अन्य पुरस्कारों से भी सम्मानित।

अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खिलाड़ी के रूप में:

छठी राष्ट्रमंडल युवा हैंडबॉल प्रतियोगिता में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। 15वें एशियाई खेल दोहा 2006 (कतर) और छठी एसएआर अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट हांगकांग (2006) में भारत का प्रतिनिधित्व किया।

कोच के रूप में: ओमान (सलाला) 2018 में आयोजित 16वीं जूनियर एशियाई पुरुष हैंडबॉल चैंपियनशिप में भारतीय टीम के कोच रहे।

अन्य उपलब्धियां: अखिल भारतीय पुलिस खेल, सीनियर राष्ट्रीय प्रतियोगिता, फेडरेशन कप और राष्ट्रीय खेलों में कई पदक जीते।

एलएनसीटी यूनिवर्सिटी के स्पोर्ट्स डायरेक्टर पंकज जैन ने बताया कि यह पुरस्कार उन लोगों को दिया जाता है जो खेल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के बाद भी खेलों के प्रति समर्पित रहते हैं और उन्हें आगे बढ़ाने में योगदान देते हैं। इंस्पेक्टर कुणाल की उपलब्धियों और खेल के प्रति उनके समर्पण को देखते हुए उन्हें यह सम्मान दिया गया है। कुणाल की यह उपलब्धि उन सभी युवा खिलाड़ियों के लिए एक प्रेरणा है जो खेल के क्षेत्र में अपना करियर बनाना चाहते हैं।

 
कुछ कहना है? अपनी टिप्पणी पोस्ट करें
 
और खेल ख़बरें
गवर्नमेंट मॉडल हाई स्कूल पॉकेट नं 8, मनीमाजरा में प्री प्राइमरी विंग का स्पोर्ट डे मनाया फाजिल्का का खिलाड़ी नेपाल में जीता इतिहास के पन्नों से भारतीय हॉकी के 100 साल : पाकिस्तान को हरा कर फिर गोल्ड जीता इतिहास के पन्नों से भारतीय हॉकी के 100 साल: आज बात भारत के ताज खोने की इतिहास के पन्नों से भारतीय हॉकी के 100 साल : आजादी के बाद हॉकी का संघर्ष प्रथम भारत रत्न वाजपेयी गली क्रिकेट टूर्नामैंट में 9 साल के खिलाड़ियों से लेकर 65 साल के खिलाड़ियो में रहा भारी उत्साह हॉकी का स्वर्णकाल और ध्यान चंद का जादू महिला विश्वकप क्रिकेट : भारत ने खिताब और दक्षिण अफ्रीका ने दिल जीता चैंपियंस क्रिकेट एकेडमी खरड़ और एच.के.क्रिकेट एकेडमी लुधियाना फाइनल में महिला विश्वकप क्रिकेट :'हम में है दम', दिखाया भारत की बेटियों ने